Bhopal Lok Sabha 2024: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के रुझानों ने चौंकाया, कांग्रेस के लिए चिंताजनक माहौल

Mahaul kya hai Bhopal Lok Sabha ka: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रदेश में क्या माहौल है, इसे जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम पूरे प्रदेश के दौरे पर है। जहां विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोगों से बातचीत करने के बाद टीम को जो रुझान मिल रहे हैं, उससे कांग्रेस की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

दरअसल, राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट के बाद जब वन इंडिया हिंदी की टीम ग्रामीण विधानसभा सीट बैरसिया में पहुंची। जहां पर लोगों ने विकास को लेकर कई मुद्दे सामने रखे, लेकिन ज्यादातर लोग अभी भी मोदी सरकार के समर्थन में नजर आए।

loksabha elections 2024 bhopal mp Pragya Singh Thakur, Who will win between Congress and BJP?

बैरसिया तहसील की पंचायत कलारा में पिछले 5 सालों में सांसद निधि से कोई काम नहीं हुआ, इसके बावजूद यहां पर लोग मोदी सरकार के कामों से खुश नजर आए। केंद्र सरकार की योजनाओं से ज्यादा लोग राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते नजर आए। किराना व्यापारी से लेकर सब्जी बेचने वाले ने बेचने वाले ने तत्कालीन शिवराज सरकार की लाडली लक्ष्मी योजना से लेकर लाडली बहना योजना के बारे में तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को देश का सबसे सशक्त प्रधानमंत्री बताया।

Recommended Video

    Lok Sabha 2024: ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के रुझानों ने चौंकाया, कांग्रेस के लिए चिंताजनक माहौल

    पंचायत में पिछले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के मात्र 25 हितग्राही ही सामने आए, जबकि पंचायत में 500 से अधिक घर अभी भी कच्ची स्थिति में बने हुए। ग्रामीणों ने संवाददाता लक्ष्मी नारायण को बताया कि पिछले 5 सालों में उन्होंने कभी भोपाल सांसद को पंचायत में नहीं देखा। ग्रामीण जमुना प्रसाद का कहना है कि देश में बढ़ती महंगाई के कारण जीना मुश्किल हो गया है, सरकार की योजनाएं तो अच्छी है लेकिन सभी को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि पंचायत में रोजगार का कोई साधन नहीं है, इसलिए बच्चों को रोजगार के लिए भोपाल शहरी क्षेत्र में जाना पड़ता है। वहीं सांसद की छवि को लेकर उन्होंने कहा कि जब हमें सांसद ही नहीं पता तो, उसकी छवि के बारे में क्या बताएं।

    loksabha elections 2024 bhopal mp Pragya Singh Thakur, Who will win between Congress and BJP?

    जातिगत आंकडे

    • बैरसिया सीट पर ओबीसी वोटरों का आंकड़ा: करीब 38 प्रतिशत
    • बैरसिया सीट पर एससी वोटरों का आंकड़ा: 22 प्रतिशत
    • सामान्य वर्ग के मतदाताओं में राजपूतों का हिस्सा: सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत
    • मुस्लिम वोटर का हिस्सा: करीब 9 प्रतिशत

    यह आंकड़े बताते हैं कि बैरसिया सीट पर ओबीसी और एससी वोट बैंक मजबूत हैं, और साथ ही राजपूत और मुस्लिम वोटर भी मौजूद हैं। इससे यह सुझावित होता है कि इस सीट पर चुनाव में ये समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि रामभाई मेहर बोले होगा बदलाव

    राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के सांसद प्रतिनिधि रामभाई मेहर ने बताया कि बेरसिया विधानसभा सीट में इस बार लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा है लेकिन लोकसभा के चुनाव में मुद्दे अलग होंगे और यहां से कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। हालांकि कांग्रेस के छोटे नेताओं से बात करने पर पता चला कि कांग्रेस संगठन में यहां पर आपसी मतभेद के चलते जमीन स्तर पर कांग्रेस की कार्यकर्ता दिखाई नहीं दे रहे हैं। वही विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के कारण कई वरिष्ठ और युवा नेता लोकसभा चुनाव को लेकर बोलने से बचते हुए नजर आए।

    कांग्रेस के लिए चिंता जनक माहौल

    2023 के विधानसभा चुनाव में बैरसिया विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक विष्णु खत्री ने करीब 25 हजार से ज्यादा वोटो से जीत दर्ज की। लेकिन कांग्रेस विधानसभा चुनाव में यहां पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि कांग्रेस इस विधानसभा क्षेत्र में जीत हासिल कर सकती थी लेकिन टिकट वितरण में ठीक नहीं हुआ। अब इसका नुकसान पार्टी को लोकसभा चुनाव में भी उठाना पड़ सकता है क्योंकि टिकट नहीं मिलने से नाराज कई कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करने से मना कर चुके हैं।

    loksabha elections 2024 bhopal mp Pragya Singh Thakur, Who will win between Congress and BJP?

    बैरसिया में राम मंदिर प्रमुख चुनावी मुद्दा

    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भोपाल लोकसभा सीट के ग्रामीण क्षेत्र बेरसिया में ग्रामीणों ने ज्यादातर राम मंदिर को अपना प्रमुख मुद्दा बताया उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंदिर को लेकर कुछ भी नहीं हुआ था लेकिन पिछले 10 सालों में फैसला भी राम मंदिर के पक्ष में आया और अब मंदिर निर्माण पूरा होने जा रहा है। इसे वे मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान कार्ड योजना को लेकर भी ग्रामीण मोदी सरकार से भाषा प्रभावित है। ग्रामीण कैलाश प्रजापति ने कहा कि राम मंदिर तो बनवा दिया लेकिन मंदिर जाने के लिए किराया कौन देगा। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन रोजगार एक बड़ी समस्या है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+