कांग्रेस को पहले ही कह दी थी पूनम के लिए प्रचार करने की बात, इस पर विवाद का कोई मतलब नहीं: शत्रुघ्न सिन्हा

कांग्रेस को पहले ही कह दिया था, पूनम के लिए प्रचार करूंगा: शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के लिए समाजवादी पार्टी के मंच पर जाकर उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, मैंने पहले ही पूनम के लिए प्रचार करने की बात कांग्रेस आलाकमान को बता दी थी। शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं जबकि उनकी पत्नी पूनम लखनऊ सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के सपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए लखनऊ आने पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए थे।

 बेवजह किया जा रहा है विवाद: शत्रु

बेवजह किया जा रहा है विवाद: शत्रु

लखनऊ में कांग्रेस के बजाय अपनी पत्नी सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार करने पर शनिवार को सिन्हा ने कहा, मामल को बेवजह तूल दिया जा रहा है। मुझे लगता है कि विवाद को अनावश्यक रूप से हवा दी गई। पिछले महीने मैं कांग्रेस में शामिल हुआ था, मैंने पार्टी नेतृत्व को कहा था कि मैं अपनी पत्नी को समर्थन करूंगा और उनके लिए प्रचार करूंगा और उन्होंने सहमति जताई थी।

शीर्ष नेतृ्त्व से पहले ही कह दी थी पूनम के प्रचार की बात

शीर्ष नेतृ्त्व से पहले ही कह दी थी पूनम के प्रचार की बात

लखनऊ सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने शत्रुघ्न सिन्हा के पूनम सिन्हा का प्रचार करने पर कहा था कि वो पत्नी धर्म तो निभा रहे हैं लेकिन पार्टी धर्म नहीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर कहा कि प्रमोद कृष्णम ने इस पर विरोध जताया लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में से किसी ने भी मुझसे इस मुद्दे पर बातचीत नहीं की, क्योंकि वे सभी तथ्यों को जानते हैं। सिन्हा ने कहा कि समाजवादी पार्टी को भी पहले ही बता दिया गया है कि छह मई को लखनऊ का चुनाव खत्म हो जाएगा तो पूनम भी मेरे लिए पटना में प्रचार करेंगी। सपा को भी इस पर आपत्ति नहीं है।

पूनम और मैं अपना-अपना धर्म निभा रहे: शत्रु

पूनम और मैं अपना-अपना धर्म निभा रहे: शत्रु

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि मैंने लखनऊ में चुनाव प्रचार करके पति-धर्म निभाया है और पूनम पटना में मेरे लिए प्रचार करके पत्नी-धर्म निभाएंगी। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के लिए मैं देशभर में प्रचार कर रहा हूं और जहां भी जरूरत होगी मैं प्रचार करूंगा।

सिन्हा ने कहा, मुझे कई महीने पहले समाजवादी पार्टी की तरफ से लखनऊ सीट की पेशकश की गई थी, लेकिन मैंने लोगों से पहले ही वादा कर दिया था कि मैं पटना साहिब से ही चुनाव लड़ूंगा।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+