Indore Loksabha: शिक्षा और रोजगार में कितनी सफल मोदी सरकार, युवाओं ने बयां किए हाल

Indore Loksabha: देशभर में अब लोकसभा चुनाव का माहौल बनने लगा है, जहां लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता भी तैयार नजर आ रही है। कुछ ऐसा ही चुनावी माहौल अब मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में भी देखा जाने लगा है, जहां इंदौर लोकसभा में चुनाव के हलचल अब धीरे-धीरे तेज होने लगी है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने शंकर लालवानी को अपना सांसद चुना था, जहां शंकर लालवानी के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने को है। सांसद लालवानी के पांच साल के कार्यकाल में युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में क्या कुछ काम हुए, इन्हें जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम युवाओं के बीच पहुंची।

Indore

इंदौर में पढ़ाई करने वाले अंकित गुप्ता बताते हैं कि, इंदौर नहीं पूरा इंडिया जानता है कि इंदौर को क्लीन सिटी को लेकर पहले अवार्ड मिला है बीजेपी और पीएम मोदी ऐसा काम कर रहे हैं जो कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर पाई अगले 5 साल भी यदि मोदी जी नहीं आते हैं तो बीजेपी को आना जरूरी है। स्टूडेंट ऋतिक बताते हैं कि, इंदौर में मोदी सरकार ने बहुत काम किया है, जहां तक रोजगार की बात है तो रोजगार सभी को मिलना चाहिए। स्टूडेंट विनीत वर्मा बताते हैं कि, स्टूडेंट के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी का बेहतर होना जरूरी है। इंदौर में जल्द मेट्रो कनेक्टिविटी की सौगात मिलने वाली है, तो वहीं बाहर आने जाने वाले छात्रों को अलग-अलग शहरों में बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में छात्र दूसरे शहरों से इंदौर आकर पढ़ाई कर रहे हैं।

Recommended Video

    Indore Loksabha: शिक्षा और रोजगार में कितनी सफल मोदी सरकार, युवाओं ने बयां किए हाल

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को एजुकेशन हब माना जाता है। यही कारण है कि, पूरे प्रदेश के स्टूडेंट बेहतर पढ़ाई के लिए इंदौर आते हैं। इंदौर में कई बड़ी यूनिवर्सिटी के साथ-साथ कोचिंग संस्थान भी हैं, जहां अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होती है। इसी के साथ-साथ इंदौर के अलग-अलग हिस्सों में रहकर स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं।

    ये भी पढ़े- Indore Loksabha: किसी योजना का नहीं मिला फायदा, फिर भी वोट BJP को जाएगा, जानिए क्या है माहौल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+