By-Election: केरल-बिहार सहित 11 राज्यों की 33 सीटों पर आज हो रहे उपचुनाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
By-Election News: झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज देशभर में 11 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। बायपोल्स के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। इनके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें केरल की वायनाड सीट भी शामिल है। राहुल गांधी के इस सीट को खाली करने के बाद यहां उपचुनाव कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नादेड़ लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां एक चरण में ही सभी सीटों पर मतदान होंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे।
यह भी देखें: MP By Election News: मध्य प्रदेश में उपचुनाव, विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

11 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, सिक्किम, गुजरात, केरल और मेघालय में आज उपचुनाव हो रहे हैं।
किस राज्य की किस सीट पर हो रहे उपचुनाव?
राजस्थान: 7 सीटें (झुंझुनूं, रामगढ़, दौसा, देवली उनियारा, सलूंबर, चौरासी, खींवसर)
बिहार: 4 सीटें (रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज, तरारी)
मध्य प्रदेश: 2 सीटें (बुधनी, विजयपुर)
छत्तीसगढ़: 1 सीट (रायपुर दक्षिण)
पश्चिम बंगाल: 6 सीटें (सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, तलडांगरा, मदारीहाट)
असम: 5 सीटें (बेहाली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव, सिदली)
कर्नाटक: 3 सीटें (चन्नपटना, शिगगांव, संदूर)
गुजरात: 1 सीट (वाव)
केरल: 1 सीट (चेलाक्कारा)
मेघालय: 1 सीट (गैम्बर्गर)
सिक्किम की 2 सीटें, सोरेंग चाकुंग और नामची सिंघीथांग में भी उपचुनाव होने थे लेकिन यहां के उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने के बाद यहां वोटिंग नहीं हो रही है।
2 राज्यों की 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव
महाराष्ट्र और केरल के 2 सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र के नागेड़ और केरल के वायनाड में आज वोटिंग हो रही है।
यह भी देखें: Bihar Politics: उपचुनाव के दिन ही PM Modi दरभंगा में AIIMS की रखेंगे आधारशिला, विपक्ष ने उठाये सवाल, लगे आरोप












Click it and Unblock the Notifications