TDP के 12 सांसदों को लोकसभा स्पीकर ने किया सस्पेंड, वेल में आकर कर रहे थे नारेबाजी

लोकसभा स्पीकर ने TDP के 12 सांसदों को निलंबित किया

Recommended Video

    Sumitra Mahajan ने AIADMK, TDP के 26 MPs को Lok Sabha से क्यों किया Suspend | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान टीडीपी के 12 सासंदों को गुरुवार को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया। स्पीकर ने उन सांसदों का नाम लेते हुए कहा कि आप लोगों ने जानबूझकर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का काम किया है। सस्पेंड किए जाने के बाद भी ये सांसद सदन में मौजूद रहे और कागज लहराते रहे। लोकसभा की कार्यवाही बाद में हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    Lok Sabha speaker Sumitra Mahajan suspends aiadmk and TDP MPs under rule 374A

    लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि आप लोगों को सत्र के बचे हुए 4 दिनों की कार्यवाही से बाहर किया जा रहा है। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके पहले, बुधवार को भी 26 सांसदों को स्पीकर ने 5 दिनों के लिए सस्पेंड किया था।

    अन्नाद्रमुक के 26 सासंदों को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए सस्पेंड कर दिया था। अन्नाद्रमुक सदस्य कर्नाटक में कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध के निर्माण का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। लगातार वेल में आकर नारेबाजी करने और सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर सदस्यों को सुमित्रा महाजन ने पहले चेतावनी दी और फिर सस्पेंड कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+