लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की बेटी ने IAS में उनके चयन पर उठ रहे सवालों पर दिया जवाब

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की बेटी अंजली बिड़ला ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है और उनका चयन आईएएस में हो गया है।

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला की बेटी अंजली बिड़ला ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की है और उनका चयन आईएएस में हो गया है। उनके आईएएस में चयन को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनके पिता की बदौलत बिना परीक्षा दिये ही उनका आईएएस के लिए हो गया है। इसके अलावा यह भी दावा किया जा रहा है कि यूपीएससी की परीक्षा में 90 लोगों की बैकडोर एंट्री हुई है। इस सब आरोपों का अंजली ने एक मीडिया चैनल के माध्यम से जवाब दिया है।

Anjali Birla

उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर उनके चयन को लेकर हो रही चर्चाओं ने उन्हें नकारात्क रूप से प्रभावित किया लेकिन भविष्य में सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ने के लिए मजबूती प्रदान की। उन्होंने आगे कहा कि ट्रोलिंग के खिलाफ एक कानून होना चाहिए और फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। "आज जैसे मैं इसकी शिकार हुई हूं...कल कोई और हो सकता है।" आपको बता दें कि 23 वर्षीय अंजली ने पहले ही प्रयास में तीनों कठिन परीक्षाओं को पास किया है। उसका नाम सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019 के लिए मेरिट रोल में भी है। लेकिन सोशल मीडिया पर उन पर आरोप लग रहा है कि उन्हें उनके पिता की साख का लाभ मिला है और आईएएस में उनका चयन बिना परीक्षा दिए ही हो गया है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की छोटी बेटी बनीं IAS, अंजलि बोलीं-पापा मेरे आदर्श हैं

अंजली ने इसको लेकर कहा, "मैं दंग रह गई, मेरे परीक्षा देने और इसके लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद मुझे जवाब देना पड़ रहा है। लेकिन इसने मुझे मजबूती दी है क्योंकि आगे मुझे इससे भी अधिक आलोचनाएं झेलनी हैं। इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में परिपक्व बनाया। मैं हमेशा अपने प्रति ईमानदार रही हूं और मेरे करीबी जानते हैं कि मैंने कितना कठिन परिश्रम किया है।"

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच उन्होंने कहा, "UPSC सिविल सेवा परीक्षा एक वर्ष में तीन चरणों में आयोजित की जाती है, और आप तीनों चरण पास करने के बाद ही सिविल सेवक बन सकते हो। यह बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया है और इसमें किसी का भी पीछे से चयन नहीं होता। कृपया कम से कम संस्थान की इज्जत करें।"

इसके अलावा उन्होंने तीनों परीक्षा पास करने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किये। अंजली ने कहा कि, उन्होंने एक साल पहले परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने कहा, "मैं रोज 8-12 घंटे पढ़ती थी।" उन्होंने आगे की तैयारियों को लेकर कहा, "मैं इससे जुड़ने के लिए बहुत उत्सुक हूं, मुझे यूपीएसी से प्यार है। जहां तक राजनीति का सवाल है...तो यह एक खुला क्षेत्र है...लेकिन फिलहाल मेरी कोई आकांक्षा नहीं है, लेकिन दोनों में ही समाज सेवा करनी होती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+