लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की छोटी बेटी बनीं IAS, अंजलि बोलीं-पापा मेरे आदर्श हैं

नई दिल्ली। Om Birla's daughter cracks UPSC. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) की छोटी बेटी अंजलि बिरला का भारतीय प्रशासनिक सेवा(UPSC) के लिए चयनित हुई हैं। अंजली बिरला (Anjali Birla) ने अपनी कामयाबी का श्रेय बड़ी बहन आकांक्षा बिरला को दिया है। अंजलि बिरला का पहली बार में ही आईएएस की परीक्षा में चयन हो गया। उनका नाम वेटिंग लिस्ट में था, जो अब क्लियर हुआ है।

पहले प्रयास में अंजलि को मिली सफलता

पहले प्रयास में अंजलि को मिली सफलता

अंजलि बिरला का सिविल सर्विसेज में चयनित होने पर कामयाबी से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अंजलि ने बताया कि दूसरी लिस्ट में उनका चयन किया गया है। अंजली बिरला अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी बड़ी बहन आकांक्षा को देती हैं, जो उन्हें लगातार मोटिवेट किया करती थीं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पत्नी और अंजलि बिरला की मां अमिता बिरला ने भी बेटी को मिली कामयाबी पर खुशी जाहिर की।

अंजलि ने अपने पिता बताया अपना आदर्श

अंजलि ने अपने पिता बताया अपना आदर्श

उन्होंने कहा कि 'पहली बार में ही IAS की परीक्षा में सफल होना, उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अभी ट्रेनिंग सेशन के बाद पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना है। अंजलि ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे परीक्षा की तैयारी की। परीक्षा के लिए उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन्स विषय चुने थे। पिता मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं।

यूपीएससी में अंजलि के ये थे सब्जेक्ट

यूपीएससी में अंजलि के ये थे सब्जेक्ट

ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने बताया कि अंजली शुरू से ही कुछ अलग करने का मन में ठान कर चल रही थी और पहली बार आईएएस का एग्जाम देने पर उनका सलेक्शन होना उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। अंजलि ने कोटा के सोफिया स्कूल से आर्ट्स में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एक साल दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+