'भारत माता की हत्या' बयान पर स्पीकर ओम बिरला ने टोका, तो राहुल ने कहा-मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं

Rahul Gandhi News: मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, 'इस सरकार ने मणिपुर में अपने भारत माता की हत्या की है। हिंदुस्तान का कत्ल किया है, आप देशद्रोही हैं।'

राहुल गांधी के इस बयान पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोका और कहा कि उन्हें आदर से बात करनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पीकर ओम बिरला के टोके जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मां की हत्या की बात कर रहा हूं। मैं आदर से बोल रहा हूं।

Rahul Gandhi News

राहुल गांधी ने कहा, 'भारत एक आवाज है और उस आवाज की हत्या आपने की है। हमें नफरत को मिटाना होगा।' इस दौरान राहुल गांधी ने मणिपुर में दौरे का जिक्र करते हुए कहा कुछ ही दिन पहले मैं मणिपुर गया। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। क्योंकि, उनके लिए मणिपुर हिंदुस्तान में नहीं है।

राहुल गांधी ने सदन में बोलते हुए कहा कि आज मणिपुर-मणिपुर नहीं रहा। मणिपुर को आपने तोड़ दिया। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने कहा,

आप भारत माता के रखवाले नहीं हो। आप भारत माता के हत्यारे हो। आप देशद्रोही हैं। एक मेरी मां यहां बैठी है, दूसरी मां को मणिपुर में मारा है। हिंदुस्तान की सेना चाहे तो मणिपुर में एक दिन में शांति बहाल कर सकती है। सरकार मणिपुर में शांति नहीं चाहती है। मोदी देश की आवाज नहीं सुनते।

इतना ही नहीं, राहुल ने कहा कि मैं राहत शिविरों में गया हूं, मैंने वहां महिलाओं से बात की। एक महिला से पूछा कि क्या हुआ तुम्हारे साथ? उसने कहा कि मेरा एक ही बेटा था, जिसे मेरी आंखों के सामने गोली मारी गई। इस दौरान राहुल गांधी ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का भी जिक्र किया।

राहुल गांधी ने कहा कि रावण दो लोगों की सुनता था, मेघनाथ और कुंभकर्ण, उसी तरह मोदी सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं अमित शाह और अडानी। लंका को हनुमान ने जलाया था, अहंकार ने लंका जलाया था। राम ने रावण को नहीं मारा था, अहंकार ने उसे मारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+