Lok Sabha Polls: केंद्र की फैक्ट चेक यूनिट एक्टिव, ऑनलाइन सामग्रियों की करेगी निगरानी

लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले, केंद्र ने बुधवार को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेकिंग यूनिट को सरकार के विभागों के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर गलत सूचना की निगरानी के लिए अधिसूचित किया गया है। फैक्ट चेक यूनिट को इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 2021 के आईटी नियमों के तहत अधिसूचित किया गया है।

2021 के आईटी नियमों के तहत , सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के लिए कानूनी दायित्व सुरक्षा खो सकते हैं। अगर, वे अधिसूचित गलत सूचना को ऑनलाइन उपलब्ध रखना चुनते हैं। कहा गया है कि यह यूनिट केंद्र सरकार से संबंधित सभी फर्जी सूचनाओं से निपटने के लिए नोडल एजेंसी की तरह काम करेगी।

fact check unit

केंद्र सरकार ने यह अधिसूचना बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के कुछ दिनों बाद जारी की है। 11 मार्च को, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर नकली और झूठी सामग्री की पहचान करने के लिए हाल ही में संशोधित आईटी नियमों के तहत एफसीयू की स्थापना पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने कहा था कि कोई गंभीर और अपूरणीय क्षति नहीं होगी। याचिका स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की ओर से दायर की गई थी।

आज याचिकाकर्ताओं की याचिका पर होगी सुनवाई!
हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार द्वारा जारी नियमों के तहत अगर फैक्ट चेक यूनिट को सरकार के प्रति किसी फर्जी या गलत सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में जानकारी मिलती है तो, वह इसे सोशल मीडिया कंपनी की जानकारी में लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+