5वें चरण की वोटिंग खत्म होते ही एक्शन शुरू, BJP ने सांसद जयंत सिन्हा को भेजा नोटिस, जानिए क्या है वजह?
Jharkhand Lok Sabha Election 2024: झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट पर वोटिंग के बाद अब भाजपा ने एक्शन लेते हुए सांसद जयंत सिन्हा को नोटिस भेजा है। इस सीट से लगातार दो बार के सांसद जयंत सिन्हा इस बार पार्टी उम्मीदवार नहीं है। उनकी जगह मनीष जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
ऐसे में नए उम्मीदवार के ऐलान के बाद से ही जयंत सिन्हा ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी, जिसके बाद अब पार्टी ने एक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल, हजारीबाग के मौजूदा सांसद और भाजपा नेता जयंत सिन्हा ने ना तो सोमवार को मतदान किया और ना ही पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे। हालांकि उनके पिता पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा और माता नीलिमा सिन्हा ने मतदान किया, लेकिन जयंत सिन्हा वोट डालने नहीं पहुंचे।
जिसके बाद पार्टी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और उन्हें नोटिस जारी करते हुए दो दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है। प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू की तरफ से सिन्हा को एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें पार्टी की छवि धूमिल करने की बात कही गई है।
पत्र में कहा गया कि, "जब से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से पार्टी द्वारा मनीष जायसवाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है, तब से आप (जयंत सिन्हा) ना तो चुनाव प्रचार और न ही संगठनात्मक कार्य में रुचि ले रहे हैं। आपने मताधिकार का प्रयोग करना भी उचित नहीं समझा। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश के अनुसार आप इस संबंध में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण दें।"
बता दें कि टिकट बंटवारे से पहले जयंत सिन्हा ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। वहीं हाल ही में उनके बेटे आशिर सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। जबकि जयंत सिन्हा के पिता यशवंत सिन्हा साल 2018 में बीजेपी छोड़ चुके हैं।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications