'1 जुलाई को कांग्रेस ने खटाखट दिवस मनाया, देश को गुमराह किया', जानिए PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
PM Narendar Modi in Lok Sabha: लोकसभा में मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई, उन्होंने कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे पर भी कटाक्ष किया।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना ही उन्हें "बालकबुद्धि" कहा और बोला कि उन्हें अपनी सीमाएं नहीं पता।'

पीएम ने बाेला कि ' देश ने 01 जुलाई को खटाखट दिवस मनाया। लोग 01 जुलाई को अपने फोन चेक कर रहे थे कि 8500 रूपये आये कि नहीं आए?'
'इन लोगों ने देश की माताओं और बहनों से झूठ बोला'
'दरअसल इन लोगों ने देश की माताओं और बहनों से झूठ बोला है। ये लोग इस हद तक आगे बढ़ चुके हैं कि हर मर्यादा भूल चुके हैं, EVM को लेकर के, संविधान को लेकर के, इनका हौसला तो इतना बढ़ गया कि सोमवार को सदन को भी गुमराह करने का प्रयास हुआ है।'
'कांग्रेस लगातार देश को गुमराह करने की कोशिश में लगी है'
'कल अग्निवीर को लेकर झूठ बोला गया। कांग्रेस लगातार देश को गुमराह करने की कोशिश में लगी है। दरअसल झूठ इनके मुंह में लग गया है और इसलिए ये उसके आगे कुछ सोच ही नहीं सकते हैं लेकिन आपको बता दूं कि झूठ से देश का विकास नहीं होता है।'
'बालकबुद्धि कहकर नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं'
'ये लोग कुछ भी कह रहे हैं, क्या ये सदन की गरिमा का अपमान नहीं, क्या ये संविधान निर्माताओं का अपमान नहीं है लेकिन इनकी हरकतें बालकबुद्धि कहकर नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं क्योंकि इन सबके इरादे सही नहीं हैं, ये गंभीर खतरे की आहट है, मैं देशवासियों को भी इस बारे में जगाना जानता है।'
'एक परजीवी की तरह सीटें लाकर हीरो बन रहे'
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग 60 साल तक शासन किए हैं और लगातार तीसरी बार 100 का आंकड़ा नहीं पाई, जो लोग 99 सीटों पर उछल रहे हैं, उनका खाता 13 राज्यों में नहीं खुला। कांग्रेस अपने सहयोगियों के कंधे पर चढ़कर एक ' परजीवी' की तरह सीटें लाई है और आज यहां हीरो बन रही है।'
लोकसभा में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी
जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण शुरू किया, सांसदों ने जोरदार नारे लगाने और मेज थपथपाने के साथ अपना विरोध तेज कर दिया। "मणिपुर, मणिपुर", "तानाशाही नहीं चलेगी" और "मणिपुर के लिए न्याय" जैसे नारे सुनाई दिए, जिससे स्पीकर ने विपक्ष के नेता के प्रति नाराजगी जताई थी लेकिन विपक्ष दल शोर मचाते ही रहे।












Click it and Unblock the Notifications