बेगुसराय से बीजेपी सांसद भोला प्रसाद सिंह का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Recommended Video

नई दिल्ली। बिहार के बीजेपी सांसद भोला प्रसाद सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। भोला प्रसाद सिंह 83 साल के थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोला प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि वे राजनीति में अपनी सुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे।

जबकि शनिवार को पीएम मोदी ने भोला सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पहले कल उन्होंने बीजेपी सांसद के निधन पर शोक जताया था। कई नेताओं ने भोला सिंह के निधन को बड़ी क्षति बताया। भोला सिंह का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा। भोला प्रसाद सिंह कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल में भी रहे।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to Lok Sabha MP from Bihar's Begusarai Bhola Singh who passed away at Ram Manohar Lohia Hospital yesterday. pic.twitter.com/rrmT1OdG6I
— ANI (@ANI) October 20, 2018
साल 1967 में वे पहली बार बेगूसराय सीट से विधायक चुने गए। यहां से वे छह बार विधायक रहे। 2009 में नवादा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद बने और 2014 में बेगूसराय सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांसद भोला सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यो में उनकी गहरी रुचि थी और वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।












Click it and Unblock the Notifications