Lok Sabha: 'ये ऐसी सरकार नहीं जहां जीजा के लिए काम होता है...', कांग्रेस पर वित्तमंत्री का निशाना
निर्मला सीतारमण ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया। जिस पर बीजेपी विधायकों ने जीजा जी के नारे लगाए।

संसद का बजट सत्र जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में बजट पर एक आम चर्चा में भाग लिया। लोकसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट राजकोषीय घाटे को ध्यान में रखते हुए भारत के विकास को आश्चर्यजनक रूप से संतुलित करता है। ये एक बहुत ही कठिन संतुलन है। साथ ही ये एक बहुत ही नाजुक संतुलित रणनीति है।
वहीं पीएम मोदी की तरह वित्तमंत्री ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मेरा नाम लेकर आरोप लगाते हैं कि किसी खास के लिए काम हो रहा, लेकिन मैं बता दूं कि ये वो सरकार नहीं है, जहां जीजा जी के लिए काम होता है। ये पीएम मोदी की सरकार है। यहां सबके हितों को ध्यान में रखकर काम किया जाता है। इसके बाद लोकसभा में जीजा जी के नारे लगे।
वित्तमंत्री ने कहा कि महामारी के बाद से जब अर्थव्यवस्था माइनस तक गिर गई, तो उसे ठीक करने के हमारे प्रयास सरकार की ओर से पूंजीगत व्यय मार्ग के माध्यम से हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुल संसाधनों को राज्यों को हस्तांतरित किया जा रहा है, यानी करों से केंद्रीय हिस्सा और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत रिलीज कुल मिलाकर 17.98 लाख करोड़ होने का अनुमान है। ये पिछले साल की तुलना में 1.55 लाख करोड़ अधिक है।
सीएम गहलोत पर कही ये बात
वहीं राजस्थान में भी सीएम अशोक गहलोत ने बजट पेश किया, लेकिन शुरुआत में उन्होंने गलती से पुराने साल का बजट भाषण पढ़ दिया। इस पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि राजस्थान में कुछ समस्या है, वे इस साल पिछले साल का बजट पढ़ रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कोई भी ऐसी गलती ना करे, लेकिन आज ऐसा हुआ और इसलिए मुझे इसका जिक्र करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications