Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण में 59 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल सबसे आगे, जानिए 58 सीटों के आंकड़े
Lok Sabha Elections 6th Phase Voting Data: छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के तहत भीषण गर्मी के बीच लोग मतदान बूथों पर पहुंचे। आंकड़ों के मुताबिक सभी 58 सीटों पर औसत मतदान 59 प्रतिशत हुई। जबकि राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा। जहां 78 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
इस चरण में दिल्ली की सभी सात सीटें, बिहार की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, हरियाणा की सभी 10 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हुई. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे फेज में चुनाव स्थगित कर दिया गया था, इस सीट पर भी आज मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर शाम 6 बजे तक 58.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41% मतदान हुआ। पांच फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है।
कहां कितने प्रतिशत वोटिंग?
बिहार - 53.30%
हरियाणा - 58.37%
जम्मू एवं कश्मीर - 52.28%
झारखंड - 62.87%
दिल्ली - 54.48%
ओडिशा - 60.07%
यूपी - 54.03%
पश्चिम बंगाल - 78.19%
शाम पांच बजे तक का आंकड़े
बिहार : 52.24 प्रतिशत
हरियाणा : 55.93 प्रतिशत
जेके: 51.35 प्रतिशत
झारखंड: 61.41 प्रतिशत
दिल्ली: 53.73 प्रतिशत
ओडिशा: 59.60 प्रतिशत
यूपी: 52.02 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल : 77.99 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications