पीएम मोदी के कौन से मंत्री पहली बार लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव? सामने आ गए नाम

मोदी सरकार के कई मंत्री पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं। यह चर्चा बहुत पहले से चल रही है और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका संकेत दे चुके हैं; और अब केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने इनमें से कुछ नामों का खुलासा भी कर दिया है।

जोशी ने सोमवार को कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर अबकी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में और ज्यादा विस्तार से जानकारी नहीं दी है।

pm narendra modi

सीतारमण और जयशंकर कहां से लड़ेंगे यह तय नहीं- प्रह्लाद जोशी
कर्नाटक के धारवाड़ में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'यह लगभग तय है कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि उनमें से किसी एक को कर्नाटक से लड़ना चाहिए या दोनों को ही बाहर से मैदान में उतरना चाहिए, इसपर पार्टी को अभी फैसला लेना है। जोशी कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से ही सांसद हैं

अक्सल अटकलें लगती रही हैं कि पीएम मोदी के भरोसेमंद एस जयशंकर या निर्मला सीतारमण में से कोई एक बेंगलुरु से चुनाव लड़ सकता है, जहां पिछली बार बीजेपी ने शहर की तीनों ही सीटें जीत ली थी। उस चुनाव में चौथी सीट बेंगलुरु ग्रामीण कांग्रेस की जीती हुई एकमात्र सीट थी।

कर्नाटक से ही राज्यसभा सांसद हैं सीतारमण
निर्मला सीतारमण अभी कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। तमिलनाडु के मदुरई में जन्मीं सीतारमण की तेलंगाना से भी काफी नजदीकी नाता रहा है। हालांकि, 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन भी वहां कांचीपुरम में थीं और वहीं पर मंदिर से अयोध्या के समारोह को देखा था।

जहां तक एस जयशंकर की बात है तो उनकी शुरुआती शिक्षा बेंगलुरु में ही हुई है और पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी के लिए काफी प्रचार किया था।

राजीव चंद्रशेखर हो सकते हैं तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार
वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर के केरल के तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ने की संभावना है। ऐसा हुआ तो वह कांग्रेस के शशि थरूर को टक्कर देते नजर आएंगे। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में फिर से नहीं भेजा है, इस वजह उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ चुकी हैं।

भाजपा इसी महीने जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
संभावना है कि इसी महीने के आखिर में भाजपा 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है, जिसमे प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हो सकते हैं।

साथ ही साथ पार्टी पहली ही लिस्ट में उन सीटों के भी उम्मीदवारों के नाम भी तय कर सकती है, जिसे वह कमजोर मानकर चल रही है और पिछले एक साल से वहां संगठन के स्तर पर इसने काफी कड़ी मेहनत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+