Haryana Election Results 2019: हरियाणा की 10 में से 10 सीटों पर भाजपा आगे
नई दिल्ली। आज यानि गुरुवार को 2019 को लोकसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में हरियाणा से बीजेपी के लिए खुशखबरी है। यहां सभी 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। बताते चलें कि हरियाणा की हॉट सीट हिसार से बीजेपी के बृजेंद्र सिंह जे जे पी के दुष्यंत चौटाला से करीब 13000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इन सीटों में अंबाला, भिवानी-महेंद्रगंढ़, फरीदाबाद, गुड़गांव, हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, सिरसा और सोनीपत शामिल हैं। हरियाणा की अम्बाला सीट से भारतीय जनता पार्टी के रतन लाल कटारिया सांसद हैं, इस लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी 9 विधानसभा सीटें भाजपा के पास हैं। वहीं गुरुग्राम लोकसभा सीट से इस वक्त इंद्रजीत सिंह राव सांसद हैं। इंद्रजीत 2014 के चुनाव में चौथी बार चुने गये। गुड़गांव से लगातार दो बार चुने जाने वाले इंद्रजीत भारतीय जनता पार्टी से पहले कांग्रेस में थे। 2009 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें- ये हैं देश की वो पांच लोकसभा सीटें, जिनके वोट से बनती है दिल्ली में सरकार
इसके अलावा फरीदाबाद सीट से भी भाजपा के कृशन पाल सांसद हैं, उन्होंने 2014 में कांग्रेस के अवतार सिंह भदाना को 466,873 वोटों से हराया था। गौरतलब है कि हरियाणा में 12 मई को 6ठे चरण में वोट डाले गए थे।
यह भी पढ़ें- जानिए हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications