Lok Sabha Election: 25 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, देखिए पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 6वें चरण की वोटिंग 25 मई को होने जा रही है। 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोट पड़ेंगे। ऐसे में 25 मई को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसलिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

छठें चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश की 14 सीटें और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

Election Bank Close

जानिए कहां-कहां है मतदान?

  • दिल्ली: चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली
  • हरियाणा: अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद
  • उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आज़मगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
  • पश्चिम बंगाल: तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर
  • झारखंड: गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर
  • बिहार: वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान, महाराजगंज
  • जम्मू और कश्मीर: अनंतनाग-राजौरी
  • ओडिशा: भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (एससी), कटक, संबलपुर

बैंकों की छुट्टी

25 मई (शनिवार) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान और चौथे शनिवार के चलते को बैंको की छुट्टियां रहेंगी। इसके अगले दिन 26 मई को रविवार के चलते भी देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

दिल्ली के सभी बाजार बंद

इधर, दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी छुट्टी रहेगी। दिल्ली में 25 मई को मतदान पूरे होने तक गाजियाबाद बॉर्डर से 100 मीटर की दूरी तक सभी शराब की दुकान बंद रहेगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में हो रहा है, जिसमें पांच चरणों का मतदान हो चुका है। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+