फेज-5: पैसे वाले नेताओं की चर्चा तो सब करते हैं, जानिए 10 गरीब उम्मीदवार कौन-कौन? एक के पास तो सिर्फ 67 रुपये

Lok Sabha elections Phase 5: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव-2024 के पांचवें चरण का मतदान 20 मई (सोमवार) को होना है। 20 मई को होने वाले पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों, झारखंड की 3 सीटों, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों, पश्चिम बंगाल की 7 सीटों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1-1 सीट पर मतदान होगा।

पांचवें चरण में कुछ मंत्रियों और सांसदों सहित 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस बीच वोटर अपने लोकसभा उम्मीदवारों को जानने को लेकर उत्सुक हैं। इस लेख में हम आपको पांचवें चरण के सबसे गरीब उम्मीदवारों की जानकारी देंगे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सबसे गरीब उम्मीदवारों रिपोर्ट जारी कर दी है।

Lok Sabha elections Phase 5 poorest candidate

लोकसभा में अमीर और करोड़पति नेताओं की बात तो आम हो गई है...लेकिन हम आपको जिन उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहे हैं, उनके पास ना के बराबर पैसा है। इन सभी 10 लोकसभा प्रत्याशियों के पास अचल संपत्ति तो है ही।

लोकसभा के पांचवें चरण में सबसे गरीब उम्मीदवार मोहम्मद सुल्तान गनाई हैं, जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति मात्र 67 रुपये बताई है। ये जम्मू और कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Lok Sabha Polls Phase 5: 10 गरीब उम्मीदवार कौन-कौन?

1. मोहम्मद सुल्तान गनाई
लोकसभा सीट: बारामूला (जम्मू और कश्मीर)
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 67 रुपये

2. मुकेश कुमार
लोकसभा सीट: मुजफ्फरपुर (बिहार)
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 700 रुपये

3. सुरजीत हेम्ब्रम
लोकसभा सीट: हुगली (पश्चिम बंगाल)
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 5,427 रुपये

4. मेहराज उद्दीन नजर
लोकसभा सीट: बारामूला (जम्मू और कश्मीर)
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 10,000 रुपये

5. देविका सिका
लोकसभा सीट: बरगढ़ (ओडिशा)
पार्टी: नेशनल अपनी पार्टी
संपत्ति: 10,222 रुपये

6. रोहित कुमार पाठक
लोकसभा सीट: बैरकपुर (पश्चिम बंगाल)
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 15,041 रुपये

7. प्रद्युत चौधरी
लोकसभा सीट: श्रीरामपुर (पश्चिम बंगाल)
पार्टी: SUCI(C)
संपत्ति: 16,355 रुपये

8. श्रीधर नारायण साल्वे
लोकसभा सीट: कल्याण (महाराष्ट्र )
पार्टी: भीम सेना
संपत्ति: 20,000 रुपये

9.सावले दत्तात्रेय
लोकसभा सीट: ठाणे (महाराष्ट्र)
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 20,000 रुपये

10. धर्मराज
लोकसभा सीट: हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
पार्टी: अल-हिंद पार्टी
संपत्ति: 20,500 रुपये

फेज- 5 लोकसभा चुनाव 2024: 10 गरीब उम्मीदवारों की चल और अचल संपत्ति?

नाम राज्य लोकसभा सीट पार्टी कुल संपत्ति
1
Mohammad Sultan Ganaie
Jammu and Kashmir
Baramulla IND 67 रुपये
2
Mukesh Kumar Bihar Muzaffarpur IND 700 रुपये
3
Surajit Hembram West Bengal Hooghly IND 5,427 रुपये
4
Mehraj Uddin Najar
Jammu and Kashmir
Baramulla IND 10,000 रुपये
5
Devika Sika Odisha Bargarh NAP 10,222 रुपये
6
Rohit Kumar Pathak
West Bengal Barrackpur IND 15,041 रुपये
7
Pradyut Chowdhuri
West Bengal Sreerampur SUCI(C) 16,355 रुपये
8
Shridhar Narayan Salve
Maharashtra Kalyan Bhim Sena 20,000 रुपये
9
Sawale Dattatray Sitaram
Maharashtra Thane IND 20,000 रुपये
10
Dharmraj Uttar Pradesh Hamirpur Al-Hind Party 20,500 रुपये
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+