लोकसभा चुनाव: सीएम केजरीवाल का दावा- हरियाणा और राजस्थान में सभी सीटें हार रही भाजपा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगमावार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में रोड शो किया।
आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित रोड शो में अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी भाजपा पर जमकर हमला किया। सीएम केजरीवाल ने अपनी इस रैली में दावा किया कि देश भर में भाजपा के खिलाफ लहर हैं। वे हरियाणा राजस्थान हार रहे हैं।

रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा देश के अंदर हालात इनके (BJP) खिलाफ हो रहे हैं... वे हरियाणा, राजस्थान में हार रहे हैं। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल में दावा किया "महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब में इनकी सीटें कम हो रही हैं। वे (एनडीए) कह रहे थे 400 पार, मैं लिख कर दे रहा हूं इनकी 230 से ज़्यादा सीट नहीं आएगी।"












Click it and Unblock the Notifications