महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी अपने-अपने कोटे से सहयोगियों के लिए छोड़ेंगी 2-2 सीटें

मुंबई। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और शरद पवार की नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच 26-22 का फॉर्मूला तय होने के बाद अब एक और बड़ी खबर आ रही है। दोनों पार्टियां अपने-अपने कोटे से दो-दो सीटें सहयोगियों को देंगे। दो सीटें राजू शेट्टी के 'स्वाभिमानी शेतकारी संगठन', एक सीट 'बहुजन विकास आघाड़ी' और एक सीट निर्दलीय विधायक रवि राणा के लिए छोड़ी जाएगी, जहां से राणा की पत्नी नवनीत कौर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में कांग्रेस 24 और एनसीपी 20 सीटों पर लडे़गी।

lok sabha elections 2019, maharashtra, congress, ncp, alliance, लोकसभा चुनाव 2019, महाराष्ट्र, एनसीपी, कांग्रेस,

सीट बंटवारे के मुताबिक, राकांपा ने अपने कोटे से हटकनंगले सीट 'स्वाभिमानी शेतकारी संगठन' (एसएसएस) के राजू शेट्टी को दी है, जबकि कांग्रेस पालघर सीट 'बहुजन विकास आघाड़ी के लिये छोड़ेगी। एनसीपी के नवाब मलिक के मुताबिक, दोनों पार्टियां प्रचार अभियान एक साथ चलाएंगी लेकिन घोषणा पत्र अलग-अलग जारी करेंगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस अभी तक 12 और राकांपा 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। महाराष्ट्र में एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन का सीधा मुकाबला भाजपा और शिवसेना से गठबंधन से है।

महाराष्ट्र में यूपी के बाद देश में सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं। यहां चार चरण में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण ( 11 अप्रैल) में विदर्भ क्षेत्र में मतदान होगा। मुंबई की सभी सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में 41 पर एनडीए ने जीत दर्ज की थी, वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को केवल छह सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+