Lok Sabha Elections 2024: आज हुए लोकसभा चुनाव तो BJP को तमिलनाडु में मिलेंगी कितनी सीटें? क्या कहता है सर्वे?

Times Now Etg Research Survey: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी का उत्साह चरम पर है। हिंदी पट्टी के राज्यों में उसने बहुमत हासिल करके ये नारा बुलंद कर दिया है कि 'उत्तर भारत अब कांग्रेस मुक्त' हो गया है लेकिन दक्षिण के राज्य अभी भी उसके लिए चुनौती बने हुए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में उसकी करारी हार हुई थी तो वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी उसकी हालत अच्छी नहीं है। ऐसे में साल 2024 के लोकसभा चुनावों में उसे दक्षिण राज्यों में कैसे सफलता हासिल होगी? ये एक बड़ा प्रश्न है।

Lok Sabha Elections 2024:

तमिलनाडु में तो इस वक्त सत्ता डीएमके की है, जिसने खुले तौर पर पीएम मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। साल 2024 में मोदी की सुनामी को रोकने के लिए खड़े हुए विपक्षी गठबंधन INDIA के सीएम स्टालिन काफी एक्टिव सदस्य हैं। ऐसे में क्या उत्तर भारत के सहारे भाजपा सत्ता तक पहुंच जाएगी या फिर उसके लिए राह बहुत कठिन होगी?

टाइम्स नाउ ईटीजी रिसर्च ने सर्वे किया

इस बारे में जानने के लिए टाइम्स नाउ ईटीजी रिसर्च ने एक सर्वे किया और ये जानने की कोशिश की गई अगर तमिलानडु में आज लोकसभा चुनाव हुए तो यहां बीजेपी को कितनी सीटें आएंगी और इंडिया गठबंधन की क्या स्थिति रहेगी?

29 फीसदी लोगों का भरोसा है डीएमके

जिसके जवाब में सर्वे में 29 फीसदी लोगों ने डीएमके पर अपना भरोसा जताया तो वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को, 19 फीसदी ने एआईएडीएमके को, 14 फीसदी ने बीजेपी को और 17 फीसदी ने अन्य को चुना है।

तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें

आपको बता दें कि तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं। अगर आज चुनाव हुए तो सर्वे के मुताबिक सीटों का आंकड़ा निम्नलिखित होगा।

  • डीएमके 20-24
  • कांग्रेस 10-12
  • एआईएडीएमके 3-6
  • बीजेपी 0-1

सर्वे के ये आंकड़ें निश्चित तौर पर बीजेपी के लिए चिंतन का विषय हैं तो वहीं दूसरी ओर 'इंडिया गठबंधन' के दलों के लिए भी ये एक सोचनीय सब्जेक्ट है क्योंकि यहां पर डीएमके ही सबसे ज्यादा शक्तिशाली दिख रही है और वो सशक्त तब हो जाती है जब डीएमके और कांग्रेस साथ में मिलकर चुनाव लड़ते हैं, यानी कि इस गठबंधन को 30-36 सीटें मिलती दिख रही हैं।

तमिलनाडु लोकसभा की इन 7 सीटों पर बीजेपी की नजर

एआईएडीएमके ने एनडीए का साथ छोड़ दिया है, ऐसे में आशा है कि भाजपा अकेले यहां पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व सीएम जयललिता के जाने के बाद तमिलनाडु में डीएमके को सीधे चुनौती एआईएडीएमके से मिल नहीं रही है और इसी कारण भाजपा उस खाली जगह को भरने में जुटी हैं और इसी कारण हाल ही में दो बार गृह मंत्री अमित शाह वहां का दौरा कर चुके हैं, भाजपा यहां की 7 सीटों पर हर हालत में जीतना चाहती है।

AIADMK की जगह खुद को मजबूत कर रही है बीजेपी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई भी यहां पार्टी को मजबूत करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं और अगर वो इस कोशिश में सफल होते हैं तो लोकसभा चुनाव 2024 की तस्वीर यहां पर बदल सकती है। बता दें कि 2019 में AIADMK ने बीजेपी को 6 सीटें दी थी लेकिन इस बार वो साथ नहीं ऐसे में भाजपा की पूरी कोशिश अपने दम पर सीटें हासिल करने की है। जिन 7 सीटों पर भाजपा का फोकस है वो निम्नलिखित हैं

  • रामनाथपुरम
  • शिवगंगा
  • मदुरै
  • थेनी
  • विरुधुनगर
  • कन्याकुमारी
  • थूथुकुडी

DMK गठबंधन ने 39 सीटों में से 37 पर जीत दर्ज की थी

साल 2019 में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) + गठबंधन ने राज्य की 39 सीटों में से 37 पर जीत दर्ज की थी तो वहीं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को केवल 1 ही सीट हासिल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+