Lok Sabha Elections 2024: कहां- कहां 7 मई को बैंकों में रहेगी छुट्टी, जानिए
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानी 7 मई को होगा। जिसके चलते कई शहरों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की बैंक अवकाश सूची जारी की है। इस लिस्ट में जिन क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी उसकी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि सात मई को कहां- कहां बैंकों में अवकाश रखा गया है।
देश के कई राज्यों के कई शहरों में 7 मई को बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, तीसरे चरण के तहत 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 93 सीटों पर इस दिन मतदान होना है। इसमें असम, बिहार, छत्तीसगढ, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों के अलावा केंद्र शासित दादरा और नगर हवेली दमन और दीव की सीटें शामिल हैं।

यहां 7 मई को बैंक शाखाएं रहेंगी बंद
असम: धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गौहाटी
बिहार: झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
छत्तीसगढ़: सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
केंद्र शासित दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
गोवा: उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा
गुजरात: कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली , नवसारी, वलसाड
कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा
मध्य प्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
महाराष्ट्र: बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले
उत्तर प्रदेश: संभल, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर सीकरी, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूँ, आंवला, बरेली
पश्चिम बंगाल: मालदाहा उत्तर, मालदाहा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद












Click it and Unblock the Notifications