Lok Sabha Elections 2024: पूर्वोत्तर में दोपहर तक मतदान का हाल, जानिए कहां- कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इनमें 10 राज्य ऐसे हैं, जहां इसी चरण में लोकसभा चुनाव खत्म हो रहे हैं। पूर्वोत्तर मे मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड समेत असम के अलग- अलग लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर दोपहर 1 बजे तक सबसे कम वोटिंग मेघायल में हुई है, यहां 48.91 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि मणिपुर में 46.92 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
चुनाव आयोग के अपडेट्स के मुताबिक दोपहर एक बजे तक उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा में 53.04 प्रतिशत, मेघालय में 48.91 और मणिपुर में 46.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल में दोपहर तक 50.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं दोपहर 1 बजे तक सबसे कम मतदान लक्षद्वीप में 29.91 फीसदी दर्ज किया गया है।
राज्यों में दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 35.70 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश - 37.39 प्रतिशत, असम - 45.12 प्रतिशत, बिहार - 32.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ - 42.57 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर - 43.11 प्रतिशत, महाराष्ट्र - 32.36 प्रतिशत और मध्य प्रदेश - 44.43। मिजोरम - 39.71 प्रतिशत, नागालैंड - 43.62 प्रतिशत, पुडुचेरी - 44.95 प्रतिशत, राजस्थान - 33.73 प्रतिशत, सिक्किम - 36.82 प्रतिशत, तमिलनाडु - 39.51 प्रतिशत, त्रिपुरा - 53.04 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश - 36.96 प्रतिशत, उत्तराखंड 37.33 प्रतिशत।
छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। वहीं पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले दिन कूचबिहार में हिंसा देखने को मिली। यहां मतदान शुरू होने के तुरंत बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच झड़प की खबरें आने लगीं। शहर के पास चांदमारी गांव में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पथराव की भी खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।
वहीं दिनहाटा ब्लॉक के भेटागुड़ी में हिंसा हुई है। TMC का आरोप है कि यहां देसी बम फेंके गए जिससे उनके ब्लॉक अध्यक्ष अनंत बर्मन घायल हो गए। वह अस्पताल में भर्ती हैं। टीएमसी और भाजपा दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। ऐसा कहा गया कि वोटर्स को मतदान केंद्रों तक पहुंचने से रोका गया और बूथ एजेंटों पर हमले करने के भी आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कूचबिहार के तूफानगंज और जलपाईगुड़ी के डाबग्राम-फुलबाड़ी जैसे कुछ इलाकों में राजनीतिक दलों के अस्थायी चुनाव कार्यालयों में आग लगा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications