Lok Sabha Elections 2024:' विश्व राममय...' मेरठ से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर क्या बोले रामायण के 'राम'?
BJP candidate from UP's Meerut, Arun Govil: भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में टीवी को लोकप्रिय शो रामायण के 'राम' यानी अरुण गोविल को टिकट दिया है, जिसके बारे में एक्टर ने अब अपनी प्रतिक्रिया जारी की है।

उन्होंने कहा कि 'मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे ये अवसर मिला है। मेरठ में मैं पला-बढ़ा हूं, मेरठ मेरे लिए क्या है उसे शब्दों में व्यक्त करना भी मुश्किल है, सच कहूं तो मैं बहुत ज्यादा रोमांचित भी हूं।'
उन्होंने आगे कहा कि 'जिस दिन से मेरे लिए मेरठ का ऐलान हुआ है,उस दिन से यकीन मानिए मेरठ का मेरा स्कूल-कॉलेज, गलियां सब आंखों के सामने घूम रहे हैं। मैं बहुत उत्सुक हूं वहां जाने के लिए, वहां की जनता से मिलने के लिए।'
'आपको टिकट मिलने में इतनी देर कैसे हो गई?'
जब उनसे पूछा गया कि 'आपको टिकट मिलने में इतनी देर कैसे हो गई? तो इस पर अरुण गोविल ने कहा कि 'ये तो उनसे पूछिए जिन्होंने टिकट दिया है, आज तक जो भी मैं करता रहा, वो भी एक सेवा का रूप था, अब ये भी लोगों की सेवा का ही रूप है, हमारे भाई-बहनों की सेवा का ये दूसरा रूप अब मेरठ से शुरू होगा, इसलिए अच्छा लग रहा है लेकिन ये काम मैं पहले भी करता था और अब एक बार फिर से करूंगा वो भी रूप बदलकर।'
'इस वक्त पूरा विश्व राममय है, रामलला का मंदिर बना है...'
जब उनसे पूछा गया कि 'आपको टिकट ऐसे वक्त में मिला जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, आप खुद अयोध्या भी गए थे? तो इस पर एक्टर ने कहा कि 'देखिए इस वक्त पूरा विश्व राममय है, रामलला का मंदिर बना है इतने सालों की जदोजहद के बाद, तो कहने का अर्थ ये है कि माहौल बहुत ऊर्जावान है, वो ऊर्जा जो भगवान राम देते हैं, उस ऊर्जा से हमारा देश इस वक्त पूरी तरह से ओत-प्रोत है।'
'काम तो इतने हुए हैं, जिन्हें गिनाया नहीं जा सकता है...'
इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि 'बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया है, क्या उसे लगता है कि उसने ऐसा काम किया है जो इस नारे को पूरा करने में मदद करेगा? तो इस पर अरुण गोविल ने कहा कि 'काम तो इतने हुए हैं, जिन्हें गिनाया नहीं जा सकता है मतलब कि इतने काम हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कर दिए हैं, इतने सालों में, मुझे नहीं लगता कि इन सालों में एक और जीरो भी लगाया जाता तो भी उतने काम हो पाते।'
जरूर पूरा होगा 400 का आंकड़ा- अरुण गोविल
'उनकी जो इच्छा है, जो दृढ़ शक्ति है, जो एनर्जी है, वो आज तक किसी भी नेता या राजनेता में देखने तो नहीं मिली है, सच बताऊं तो मुझे अब उनके अंदर कोई राजनीतिज्ञ नजर ही नहीं आता बल्कि उनके अंदर ऐसा कर्मठ आदमी नजर आता है, जो अपने देश के लिए, देश के लोगों के लिए और देश की महिलाओं के लिए , सबकुछ या कुछ भी करने को तैयार है और लगातार कर रहा है, जितने वादे उन्होंने किए है, वो सारे पूरे हो रहे हैं धीरे-धीरे। जैसे राम मंदिर बना, इसे बैकग्राउंड में रखें तो निश्चित तौर पर जो आंकड़ा रखा गया है वो पूरा हो जाएगा।'












Click it and Unblock the Notifications