Lok Sabha Elections 2024: पहले चरण की वोटिंग पर पीएम मोदी का रिएक्शन, बोले- NDA के लिए रिकॉर्ड मतदान
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान प्रतिशत को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से एनडीए को बेहतरीन फीडबैक मिला है। मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए पीएम ने कहा कि लोग रिकॉर्ड संख्या में एनडीए के लिए मतदान कर रहे हैं।
दो बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आने की बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही है। शुक्रवार को जिन राज्यों में मतदान हुए, उनमें तमिलनाडु भी शामिल है जहां की सभी 39 सीटों के लिए मतदान हुआ। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी दक्षिण के इस राज्य का दुर्ग नहीं भेद पाई थी। बीजेपी ने इस बार खुद के लिए 370 सीटें और अपने गठबंधन एनडीए के लिए 400 पार का नारा दिया है। अगर आज जिन 102 सीटों पर वोटिंग हुई।

यहां पिछला रिकॉर्ड देखें तो पिछली बार बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को सिर्फ 43 सीटों पर जीत मिली थी जिनमें अकेले बीजेपी के खाते में 39 सीटें आई थीं। ऐसे में अगर एनडीए को 400 पार का नारा सही साबित करना है तो इसे सात चरणों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
बता दें कि पीएम मोदी ने पहले चरण का चुनाव शुरू होने से पहले 102 लोकसभा सीटों के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर वोटिंग की अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित देश की विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।"












Click it and Unblock the Notifications