'किस बुढ़वा की बात कर रहे हैं...', नेहा राठौड़ ने इस बीजेपी नेता से क्यों कहा ऐसा? क्या है पूरा मामला?
Neha Singh Rathod taunt on BJP List: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। भाजपा ने 195 सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में उसने चार भोजपुरी सिंगर्स को जगह दी है। ये चारों सिंगर्स के नाम हैं, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश यादव और पवन सिंह। हालांकि पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
ये चारों लोग भोजपुरी बेल्ट का बहुत बड़ा नाम हैं और इन सबकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। इन सबको टिकट मिलने पर इनसबके फैंस जबरदस्त ढंग से खुशी मना रहे हैं लेकिन मशहूर भोजपुरी गायिका नेहा राठौड़ को ये बात अच्छी नहीं लगी है और इसी वजह से उन्होंने इन सभी को नामों पर तंज कसा है। उन्होंने इस बारे में कई ट्वीट किए हैं।
सिंगर-एक्टर रवि किशन पर निशाना साधा
अपने पहले ट्वीट में उन्होंने मशहूर सिंगर-एक्टर रवि किशन पर निशाना साधा है। उन्होंने उनका एक पुराना हिट लेकिन विवादित गीत को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि 'गोरखपुर की महिलाएं सतर्क रहें, भैयाजी भाजपा की ओर से मैदान में आ चुके हैं, @JPNadda जी से अनुरोध है कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनका रिमोट पार्टी ऑफिस में रखवाकर ही चुनाव क्षेत्र में जाने दें।
इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन कहे जाने मनोज तिवारी पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि मनोज तिवारी के गीत 'फटाफट खोल के दिखाव' का स्क्रीन शॉट शेयर किया है और लिखा है कि 'महिलाओं के सम्मान में
तिवारी जी भी मैदान मे,बेटी बचाओ वाली पार्टी ने चुन-चुन के टिकट बांटा है।
उनके तीर यहीं नहीं रूके उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ का भी एक गीत का पोस्टर शेयर किया,जिस पर लिखा है कि 'माल खोजे बुढ़वा.' अपने ट्वीट पर उन्होंने लिखा कि माल मतलब? @nirahua1, क्या कोई बता सकता है कि भाजपा के सांसद निरहुआ जी किस बुढ़वा की बात कर रहे हैं?सीनियर लोगों के बारे में कोई ऐसी बात करता है क्या? मान जाइये वरना कहीं आपका भी 'आसनसोल' न हो जाये!
तंज बम सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल
नेहा का ये तंज बम सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हो रहा है। हालांकि उनका ये तंज उन्हीं पर भारी पड़ गया है। लोग उन्हें भी ट्रोल करने लगे हैं। उनके फैंस तो उनका समर्थन कर रहे हैं लेकिन वहीं कुछ लोग उन्हें भी कोस रहे हैं।
'तो आपके सिर में दर्द क्यों हो रहा है...'
एक यूजर ने लिखा है कि 'बीजेपी ने इन्हें टिकट दिया है तो आपके सिर में दर्द क्यों हो रहा है, ये जीतेंगे या हारेंगे इसका फैसला जनता को करने दीजिए। आपलोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए इस तरह का काम करते हैं।
'यूपी में का बा' काफी चर्चित रहा था
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है, इससे पहले यूपी इलेक्शन के दौरान इन्होंने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा था और उस वक्त उनका गाया गीत 'यूपी में का बा' काफी चर्चित रहा था।












Click it and Unblock the Notifications