INDIA alliance टूटा! आज हुए लोकसभा चुनाव तो NDA को मिलेंगी कितनी सीटें? नए सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

India TV survey: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया गठबंधन' में उथल-पुथल मची हुई है। बिहार में इस वक्त सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

INDIA alliance vs NDA

मीडिया सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार वापस एनडीए में शामिल हो सकते हैं और आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसके बाद वो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे और 28 जनवरी को सीएम पद की शपथ लेंगे।

जहां बिहार का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर बंगाल में ममता बनर्जी भी कांग्रेस के तेवर से उखड़ गई हैं और इसलिए उन्होंने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है तो वहीं पंजाब में भी आप पार्टी ने कांग्रेस को ठेंगा दिखा दिया है, ऐसे में 'इंडिया अलायंस' के अस्तित्व पर ही संकट खड़ा हो गया है।

ऐसी सूरत में अगर आज देश में लोकसभा चुनाव हो जाएं तो क्या एनडीए को इसका फायदा मिलेगा? क्या उसका 400 पार सीटों का सपना पूरा हो जाएगा?

इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया

इसी सवाल का जवाब जानने के लिए 'इंडिया टीवी' ने एक सर्वे किया जिसमें उसने जनता से सीधे सवाल किया कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए और इंडिया अलायंस को कितनी सीटें हासिल होंगी? इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया।

जनता ने एनडीए पूर्ण बहुमत दिया है

आपको बता दें कि 543 लोकसभा सीटों पर ये सर्वे हुआ, जिसमें जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया है। जनता ने उसे 402 सीटें दी हैं। जबकि इंडिया अलायंस के खाते में 104 सीटें आ रही हैं, बाकी सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं।

400 से ज्यादा सीटें जीत रहा है NDA-सर्वे

सर्वे के मुताबिक तो जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का सपना पूरा कर दिया है और 400 से ज्यादा सीटों का आशीर्वाद दे दिया है। फिलहाल ये सर्वे है जो कि जनता की बातचीत के आधार पर किया गया है। आप इस सर्वे पर अपनी राय अवश्य दें, अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।

क्या थी साल 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति?

  • बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं।
  • NDA गठबंधन ने 353 सीटें मिली।
  • कांग्रेस पार्टी ने 52 सीटें जीतीं।
  • UPA गठबंधन ने 92 सीटें जीतीं।
  • अन्य दलों ने 97 सीटें मिली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+