Lok Sabha elections: तमिलनाडु में DMK ने 5 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का किया ऐलान, किसे कहां से मिला मौका, जानिए
Lok Sabha elections 2024: तमिलनाडु की पांच लोकसभा की पांच सीटों के लिए कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने दिवंगत कैप्टन विजयकांत के बेटे विजय प्रभाकरन विरुधुनगर सीट से मौका दिया है। इससे पहले डीएमके शुक्रवार को 5 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किया। पार्टी इससे पहले इसी हफ्त बुधवार को भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।
डीएमके ने लोकसभा चुनाव में इस बार द्रमुक संसदीय दल के नेता और पार्टी कोषाध्यक्ष टी.आर.बालू को श्रीपेरंबुदूर, डीएमके के उप महासचिव कनिमोझी करुणानिधि और ए. राजा क्रमशः थूथुकुडी और नीलगिरी (एससी) से फिर से मौका दिया है। डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार, 20 मार्च, 2024 को तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 21 DMK उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें तीन महिलाएँ शामिल हैं। सूची में 10 पदाधिकारी और 11 नए चेहरे शामिल हैं।

बता दें कि डीएमके ने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन ने डीएमके के इलेक्शन मैनिफेस्टो को लेकर कहा कि केवल उनकी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपनी घोषणा पर कायम है।
नावी घोषणा पत्र को लेकर स्टालिन ने कहा, "हम जो कहते हैं वही करो, यही हमारे नेताओं ने हमें सिखाया है। हमारी पार्टी के उप महासचिव और मेरी बहन ने चुनाव घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता की और इसे तैयार किया। जैसा कि कनिमोझी ने कहा, वे पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बातें सुनीं। यह न केवल द्रमुक का घोषणापत्र है, बल्कि लोगों का घोषणापत्र है।"












Click it and Unblock the Notifications