BJP के Manifesto में पीएम मोदी की '24 गारंटियां', जानिए इनके बारे में विस्तार से

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज भाजपा ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है, भाजपा के घोषणा पत्र पर सबकी निगाहें लगी हुई थी, आपको बता दें कि भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए खास ऐलान हुए हैं।

BJP Manifesto

आपको बता दें कि भाजपा के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर में मेनिफेस्टो जारी किया गया है।इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।

आपको बता दें कि बीजेपी ने अपनो घोषणा पत्र में 24 गारंटियों का जिक्र किया है, जो कि निम्नलिखित हैं।

  • सबका साथ-सबका विकास की गारंटी
  • इंडिया को विश्वबंधु बनाने की गारंटी
  • भारत को सुरक्षित करने की गारंटी
  • इंडिया को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने की गारंटी
  • इंडिया को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हव बनाने की गारंटी
  • विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से इंडिया को जोड़ने की गारंटी
  • ईज ऑफ लिविंग और विरासत को डेवलेप करने की गारंटी
  • हेल्दी भारत की गारंटी
  • सुंदर शासन देने की गारंटी
  • क्वालिटी वाली एजुकेशन देने की गारंटी
  • खेल के विकास की गारंटी
  • तकनीक की गारंटी
  • पर्यावरण को बेहतर बनाने की गारंटी
  • गरीब परिवारों को समृद्ध बनाने की गारंटी
  • मिडिल क्लास को पैरों पर खड़ी करने की गारंटी
  • नारी सशक्तिकरण की गारंटी
  • युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की गारंटी
  • वृद्धों को भी संबल बनाने गारंटी
  • किसानों के भले की गारंटी
  • मतस्य पालकों को गारंटी
  • श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने की गारंटी
  • SMI की गारंटी
  • छोटे व्यपारियों को आगे बढ़ाने की गारंटी

'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास'

इस खास मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि ' प्रधानमंत्री मोदी ने उसको 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' से जोड़ते हुए नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया और हम आगे भी इसे बढ़ाने का काम करते रहेंगे।'

भाजपा ने जनता से मांगे थे सुझाव

ये घोषणा पत्र लोगों के सुझाव पर आधारित है क्योंकि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे।

BJP Manifesto

4 लाख से अधिक लोगों ने नमो एप से सुझाव दिए!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नमो एप के जरिए भाजपा को 4 लाख से अधिक औऱ वीडियो के जरिए 11 लाख सुझाव मिले थे। खास बात ये है कि घोषणा पत्र में विकसित भारत की बात कही गई है।

भाजपा ने चुनावी मैनिफेस्टो बनाने के लिए एक कमेटी बनाई

मालूम हो कि भाजपा ने चुनावी मैनिफेस्टो बनाने के लिए एक कमेटी बनाई थी, जिसमें राज्य के 4 सीएम सहित 27 लोग शामिल थे। ये 27 लोग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में काम कर रहे थे। इस कमेटी के खास लोगों सूची निम्नलिखित हैं।

  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,
  • निर्मला सीतारमण
  • वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल
  • अश्विनी वैष्णव,
  • स्मृति ईरानी,
  • राजीव चंद्रशेखर,
  • किरेन रिजिजू
  • अर्जुन मुंडा
  • अर्जुन राम मेघवाल,
  • भूपेन्द्र यादव,
  • विष्णु देव साई,
  • भूपेन्द्र पटेल,
  • शिवराज सिंह चौहान,
  • मोहन यादव,
  • वसुंधरा राजे
  • रविशंकर प्रसाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+