Lok Sabha Elections 2024: रणनीति बनाने की शुरुआत! भाजपा ने मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की बैठक बुलाई

Lok Sabha Elections 2024 के लिए तमाम रणनीति बनाने की शुरुआत हो गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की बैठक बुलाई है।

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 बेहद रोचक होने के आसार हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पटखनी देने के बाद कांग्रेस एक्साइटेड है। इसी बीच अपनी खामियों को दूर करने और रणनीति को मजबूत बनाने के लिए बीजेपी ने देशभर के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की बैठक बुलाई है।

2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही बैठक के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने 11 जून को नई दिल्ली में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक का एजेंडा अगले 12 महीने में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष सहित प्रदेश संगठन सचिव मौजूद रहेंगे।

बुधवार को जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष 'टिफिन मीटिंग' की। पार्टी कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े रहने और लोगों का दिल जीतने के अलग-अलग तरीके खोजने का निर्देश दिया।

भाजपा के एक सूत्र ने एएनआई को बताया, "टिफिन मीट में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं को एक महत्वपूर्ण मंत्र दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें जमीन से जुड़े रहना होगा।" रिपोर्ट के अनुसार नड्डा ने साफ किया है कि लोगों का दिल जीतने के लिए अलग-अलग तरीके खोजने होंगे।"

पार्टी सूत्र ने कहा, बैठक में जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्म-अनुशासित रहने और एक-दूसरे के साथ एकजुट रहने का आह्वान किया। भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को अहंकार छोड़ने और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आत्म-अनुशासन बहुत जरूरी है।

रिपोर्ट के अनुसार, नड्डा ने कहा, "किसान का मुद्दा, बेटी बचाओ का मुद्दा या अन्य सामाजिक मुद्दे जैसे किसी भी ज्वलंत मामले में सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर कोई या विपक्ष हमला करने या सवाल करने की कोशिश करता है तो सभी को ऐसे मुद्दों को विनम्र तरीके से संभालने की कोशिश करनी चाहिए।

नड्डा ने भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं से कहा, जनता को विश्वास दिलाना चाहिए कि भाजपा हमेशा समाज के साथ है। और पार्टी समाज कल्याण के लिए काम करती है। कभी भी किसी के प्रति आक्रामक न हों।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी को गरिमा के साथ अपनी स्थिति बनाए रखनी चाहिए और जन कल्याण पर ध्यान देना चाहिए। "हम न केवल भारत में सबसे बड़ी पार्टी हैं, यहां तक कि दुनिया भर में हम सबसे बड़ी पार्टी हैं।"

उन्होंने कहा, "हम चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से बड़े हैं, इसलिए हमें गरिमा के साथ एकजुट रहना होगा। अपनी स्थिति बनाए रखनी होगी। हमेशा हर दिन जन कल्याण के लिए काम करना होगा। नड्डा ने 2 घंटे तक चली बैठक में कहा, हमें नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महेश शर्मा व पंकज सिंह सहित गौतमबुद्ध नगर पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 14 सीटों पर नए चेहरों को उतार सकती है BJP, इनके बदलने की संभावना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+