18000 का टोल दिए बिना गुजरा उन्नाव से सपा प्रत्याशी पूजा पाल का काफिला, फिर दिया ये बयान

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की उन्नाव से प्रत्याशी पूजा पाल के साथ आए समर्थकों की गाड़ियों का काफिला नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल टैक्स दिए ही निकल गया। टोलकर्मियों के कहना है कि किसी गाड़ी ने टोल नहीं दिया, जो करीब 18,000 होता है। वहीं कार्यकर्ताओं से बात करते हुए एक बयान भी पूजा पाल का चर्चा में है, जिसमें वो जरूरत पड़ने पर खून तक बहा देने की बात कर रही हैं। पूजा पाल सपा से टिकट मिलने के बाद रविवार को पहली बार उन्नाव पहुंची हैं।

ये बोले टोलकर्मी

ये बोले टोलकर्मी

उन्नाव से गठबंधन प्रत्याशी पूजा पाल के काफिला के बिना टोल दिए गुजर जाने पर नवाबगंज टोल प्लाजा पर बिना टोल मैनेजर एएस चौहान का कहना है कि करीब 170 गाड़ियां बिना टैक्स दिए निकल गईं। इसका टोल शुल्क करीब 17850 रुपए होता है। उन्नाव पहुंचने के बाद पूजा पाल ने सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इसके बाद वो चुनावी सभाओं में जुट गईं।

कार्यकर्ता जहां पसीना बहाएगा, वहां खून बहा दूंगी

कार्यकर्ता जहां पसीना बहाएगा, वहां खून बहा दूंगी

पूजा पाल ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से बात की और रूठें बताए जा रहे पदाधिकारियों को मनाने की भी कोशिश की। पूजा ने इस दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान पूजा पाल ने कहा कि जहां-जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा वहां खून बहा दूंगी। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का आशीर्वाद मिल गया है। अब जनता का सहयोग चाहिए।

दो बार विधायक रही हैं पूजा पाल

दो बार विधायक रही हैं पूजा पाल

पूजा पाल इलाहाबाद के दिवंगत बाहुबली नेता राजू पाल की पत्नी हैं, वो दो बार इलाहाबाद से विधायक रह चुकीं हैं। पूजा ने बसपा से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पूजा पाल के सामने भाजपा के साक्षी महाराज हैं। जो मौजूदा सांसद भी हैं। वहीं कांग्रेस से अन्नू टंडन प्रत्याशी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+