Lok Sabha Elections 2019: ऐसा क्या हुआ कि वोट देने आईं ट्विंकल खन्ना को मीडिया पर आया गुस्सा
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण के लिए सोमवार को नौ राज्यों की 72 सीटों पर मतदान जारी है। मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं। इस चौथे चरण में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया और लोगों से मतदान करने का आग्रह किया। इसी बीच ट्विंकल खन्ना जब वोट देने पोलिंग बूथ पहुंचीं तो कुछ मीडिया कर्मियों से उनकी नोंकझोंक हो गई।

हुआ ये कि ट्विंकल खन्ना को देख कुछ कैमरा पर्सन तस्वीरों और वीडियो के लिए उनके पीछे-पीछे चलने लगे। ट्विंकल खन्ना ना जाने कैसे मूड में थीं उन्हें ये सब अच्छा नहीं लगा। वह कैमरा वालों पर चिल्लाते हुए बोलीं, 'आप मेरा पीछा क्यों कर रहे हैं?' इतना बोलकर ट्विंकल सीधे निकल गईं। ट्विंकल पोलिंग बूथ पर अकेले ही नजर आईं। आपको बता दें कि आज महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग चल रही है। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे और हस्तियां वोट करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, परेश रावल, टाइगर श्रॉफ, सोनाली बेंद्रे, भाग्यश्री, उर्मिला मातोंडकर, रेखा की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।
रेखा, किरण राव, संजय खान, शंकर महादेवन, परेश रावल, रवि किशन, अजय देवगन, काजोल, कैलाश खेर, महेश भट्ट, अहाना कुमरा, सपना मोती भवनानी, पूजा भट्ट, दिव्या दत्ता, जायद खान, अनुपम खेर, गोल्डी बहल उन बॉलीवुड हस्तियों में से एक रहे, जिन्होंने मतदान किया।












Click it and Unblock the Notifications