टीएमसी ने लिखी EC को चिट्ठी, केंद्रीय सुरक्षाबलों पर अवैध कार्रवाई करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा की खबरें आई हैं। आसनसोल में सुरक्षाबलों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। एक पोलिंग बूथ से ईवीएम लेकर भाग जाने का मामला भी सामने आया है। बंगाल में चुनावी हिंसा के मामले पर सोमवार को बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, तो कुछ देर बाद ही ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में टीएमसी ने केंद्रीय सुरक्षाबलों द्वारा डुबराजपुर, वीरभूम में पोलिंग बूथ के अंदर फायरिंग का आरोप लगाया है और कहा है कि केंद्रीय सुरक्षाबलों ने वोटरों के मन में दशहत का माहौल पैदा कर दिया है। टीएमसी ने ये भी आरोप लगाया है कि केंद्रीय बलों ने बीजेपी के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
टीएमसी ने केंद्रीय सुरक्षाबलों की कार्रवाई को गैर-कानूनी बताया है और बीजेपी उम्मीदवारों पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। टीएमसी की तरफ से कहा गया है कि ऐसे कई उदाहरण हैं जहां भाजपा नेताओं के निर्देश पर, सुरक्षाबलों ने इस तरह से काम किया, जो बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनुकूल नहीं है। इसके पहले, बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी भी चुनाव आयोग पहुंचे थे। बीजेपी नेता ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और लोगों को मतदान से रोका जा रहा है।
बीजेपी ने भी चुनाव आयोग में की शिकायत
सोमवार को मतदान के दौरान, टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच आसनसोल में बूथ नंबर पर 199 पर धक्का-मुक्की हुई। काफी देर तक सुरक्षाबलों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक होती रही। इसके पहले आसनसोल में बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो का कार में तोड़फोड़ की गई। आसनसोल में एक पोलिंग बूथ पर उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications