Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM मोदी बोले- दिल्ली में पूर्वांचल की मिठास और हरियाणा का जोश है

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: PM Modi ने Congress की प्रेम Dictionary खोल गिनवाईं गालियां |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के तहत 5 चरणों की वोटिंग हो चुकी है और शेष दो चरणों में होने वाले मतदान से पहले सभी राजनीतिक पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पहली रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रामलीला मैदान में आज शाम विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, वाराणसी से नामांकन रद्द होने के बाद बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे जहां उनकी याचिका पर आज सुनवाई होनी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज दिल्ली में रोड शो करेंगी।

    lok sabha elections 2019: tej bahadur plea in sc narendra modi rally in delhi live updates

    ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर एक क्लिक में

    LIVE Feed
    May 08, 2019, 7:55 PM IST

    आज जब हम सभी 21वीं सदी का भारत बनाने के लिए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए ईमानदार कोशिश कर रहे हैं। तब देश की राजधानी को गवर्नेंस के मॉडल का मुल्यांकन करना जरूरी है: मोदी
    May 08, 2019, 7:53 PM IST

    राजधानी में मेट्रो का विस्तार हो, सोलर सेक्टर से जुड़ी नीतियां हों या नेक्स्ट जेनरेशन इंफ्रास्टक्चर का काम, इसका बड़ा लाभ दिल्ली के भी लोगों को मिलने वाला है: मोदी
    May 08, 2019, 7:53 PM IST

    दिल्ली की एक बड़ी चुनौती है प्रदूषण, इसका हल तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और ट्रांसपॉर्ट के आधुनिक तौर-तरीकों में हैः मोदी
    May 08, 2019, 7:52 PM IST

    हमने 1400 गैरजरूरी कानूनों को खत्म किया है, ग्रुप सी और ग्रुप डी में इंटरव्यू खत्म किया। इससे भ्रष्टाचार में कमी आई हैः मोदी
    May 08, 2019, 7:52 PM IST

    मिडिल क्लास को अपने घर के लिए अब प्रधानमंत्री आवास योजना से सहायता मिल रही है, उसकी 5-6 लाख रुपए तक की बचत हो रही है: मोदी
    May 08, 2019, 7:52 PM IST

    मोबाइल का बिल पहले की अपेक्षा बहुत सस्ता हुआ है: मोदी
    May 08, 2019, 7:52 PM IST

    हमने मिडिल क्लास का सम्मान करते हुए 5 लाख रुपये तक की टैक्सेबल इनकम को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है: मोदी
    May 08, 2019, 7:50 PM IST

    हमने नई कंपनी की प्रक्रिया आसान की है। पहले नई कंपनी खोलने में 7-15 दिन लग जाते थे,अब 24 घंटे में ये काम पूरा हो जाता है: मोदी
    May 08, 2019, 7:50 PM IST

    जो महंगाई देश के हर चुनाव मे सबसे बड़ा मुद्दा होती थी, वो आज कैसे नियंत्रण में है, विपक्ष के लोग चाहकर भी उस पर कुछ बोल नही पा रहे: मोदी
    May 08, 2019, 7:49 PM IST

    GST ने देश में टैक्स का जाल खत्म किया है, GST को इस तरह डिज़ाइन किया गया है जिससे देश को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिले: मोदी
    May 08, 2019, 7:49 PM IST

    आज पूरी सरकार आपके मोबाइल फोन की पहुंच में आ पाई है तो, इसका कारण आप सभी हैं: पीएम मोदी
    May 08, 2019, 7:49 PM IST

    आज VIP वाली लाल बत्ती अगर नेताओं और अफसरों की गाड़ी से उतरी है तो, इसका कारण आप सभी हैं: मोदी
    May 08, 2019, 7:48 PM IST

    बीते 5 वर्षों में जो भी कड़े फैसले लिए गए हैं, उसमें आपने हमेशा मेरा साथ दिया है: मोदी
    May 08, 2019, 7:40 PM IST

    दिल्ली में पूर्वांचल की मिठास और हरियाणा का जोश है
    May 08, 2019, 7:38 PM IST

    यह पीएम मोदी की दिल्ली में पहली चुनावी रैली है
    May 08, 2019, 7:38 PM IST

    दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी का संबोधन
    May 08, 2019, 3:20 PM IST

    इनके बड़े-बड़े नेताओं ने मुझे मानसिक तौर पर बीमार बताया, नीच किस्म का आदमी कहा, यहां तक कि ये भी पूछा गया कि मेरे पिता कौन थे ये नहीं मालूम- पीएम मोदी
    May 08, 2019, 3:20 PM IST

    पीएम मोदी- कांग्रेस के नामदार जिस तरह अपने प्रेम की डिक्शनरी दिखा रहे हैं, उस पर कोई उन पर सवाल नहीं उठा रहा है। मुझे गाली देते हुए उन्होंने कितनी बार मर्यादा तार-तार की है, ये भी इनकी प्रेम वाली डिक्शनरी से पता चलता है, जवानों के खून का दलाल, गद्दाफी, हिटलर कहा गया
    May 08, 2019, 3:00 PM IST

    दिग्विजय सिंह के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों पर केस दर्ज
    May 08, 2019, 1:32 PM IST

    अरविंद केजरीवाल का हमला- प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं, वह राजस्थान और एमपी में प्रचार क्यों नहीं करती? वह सपा-बसपा के खिलाफ यूपी में रैलियां कर रही हैं, वह दिल्ली में AAP के खिलाफ रैलियां कर रही हैं। दोनों भाई-बहन उन जगहों पर नहीं जा रहे हैं, जहां बीजेपी से सीधी लड़ाई है।
    May 08, 2019, 12:34 PM IST

    पीएम मोदी का बड़ा बयान, जेल के दरवाजे तक लेकर आया हूं, फिर सरकार आई तो रॉबर्ट वाड्रा को जेल भेजूंगा
    May 08, 2019, 12:31 PM IST

    अब हमारे सपूत आतंकियों के अड्डे में घुसकर मारते हैं। पहली सर्जिकल स्ट्राइक कर हम जमीन से हमला करने गए। फिर हमने एयर स्ट्राइक की- पीएम मोदी
    May 08, 2019, 12:31 PM IST

    आप मुझे बताइये कोई राष्ट्र अपनी रक्षा नीति को मजबूत किये बिना विश्व शक्ति बन सकता है क्या? जो राष्ट्र अपनी रक्षा नहीं कर पाता, दुनिया उसकी बात सुनेगी क्या- पीएम मोदी
    May 08, 2019, 12:12 PM IST

    देश में वोटिंग के पांच चरण हो चुके हैं और अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। देश के आशीर्वाद से जब 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे, तो पता लग जाएगा कि फिर एक बार मोदी सरकार: पीएम मोदी
    May 08, 2019, 12:11 PM IST

    दिनेश लाल यादव- रवि किशन, मनोज तिवारी और मैं जीतेंगे इसके पीछे कारण यह नहीं है कि हम बहुत सक्षम हैं, हम जीतेंगे क्योंकि हम सच्चाई के साथ हैं और जनता यही चाहती है। जनता नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में चाहती है
    May 08, 2019, 11:35 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव द्वारा दायर याचिका पर कोई भी आदेश पारित करने से इंकार किया, याचिका में चुनाव आयोग से पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ उनके भाषणों को लेकर कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई थी
    May 08, 2019, 11:33 AM IST

    सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि BSF के पूर्व कांस्टेबल तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द करने के मामले की कल तक समीक्षा करें नामांकन की अस्वीकृति के खिलाफ जाँच करे। समाजवादी पार्टी ने तेज बहादुर को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था। आयोग ने पर्चा रद्द कर दिया था
    May 08, 2019, 11:04 AM IST

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे पर अपनी उस टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगते हुए तीन पेज का हलफनामा दायर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था 'सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार किया है कि चौकीदार चोर है।'
    May 08, 2019, 10:47 AM IST

    अवमानना मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी
    May 08, 2019, 10:45 AM IST

    भोपाल में दिग्विजय सिंह और कम्प्यूटर बाबा का रोड शो
    READ MORE

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+