आजम के बयान पर बोलीं सुषमा, 'मुलायम भाई, द्रौपदी के चीर हरण पर मौत मत रहिए'

रामपुर में जयाप्रदा को लेकर दिए गए आजम खान के बेहद अमर्यादित बयान पर सुषमा स्वराज ने मुलायम सिंह को घेरा है।

Recommended Video

    Sushma Swaraj ने Azam Khan पर साधा निशाना,बोलीं भीष्म की तरह मौन ना साधें Mulayam | वनइंड़िया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव का सियासी पारा जैसे-जैसे ऊपर चढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान का स्तर भी नीचे गिरता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार आजम खान की भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासी हंगामा मच गया है। इस मामले को लेकर जहां आजम खान के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान ले लिया है। इस बीच केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आजम खान पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को घेरा है।

    'द्रौपदी के चीर हरण पर मौन मत साधिए'

    'द्रौपदी के चीर हरण पर मौन मत साधिए'

    जयाप्रदा को लेकर की गई आजम खान की अमर्यादित टिप्पणी पर केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'मुलायम भाई - आप पितामह हैं समाजवादी पार्टी के। आपके सामने रामपुर में द्रौपदी का चीर हरण हो रहा हैं। आप भीष्म की तरह मौन साधने की गलती मत करिए। @yadavakhilesh Smt.Jaya Bhaduri, Mrs.Dimple Yadav।' सुषमा स्वराज ने अपने इस ट्वीट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी टैग किया है। गौरतलब है कि जिस चुनावी सभा में आजम खान ने जयाप्रदा पर अमर्यादित टिप्पणी की, उसमें अखिलेश यादव भी मंच पर बैठे हुए थे।

    आजम खान ने क्या कहा था

    आजम खान ने क्या कहा था

    आपको बता दें कि रविवार को रामपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने एक अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा था, 'जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे। मैं तो 17 दिन में पहचान गया कि ....।' आजम खान ने अपने इस बयान पर बवाल बढ़ने के बाद सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यह टिप्पणी दिल्ली में एक आरएसएस के नेता को लेकर थी। आजम खान ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें दोषी साबित कर दे तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

    महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    महिला आयोग ने भेजा नोटिस

    वहीं, इस मामले को लेकर आजम खान की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। आजम के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज हो गई है। चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए आजम खान से उनके विवादित बयान को लेकर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि आजम खान हमेशा महिलाओं को लेकर इस तरह के गंदे बयान देते हैं। इस चुनाव में महिला राजनेताओं पर उनकी यह दूसरी टिप्पणी है। महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान ले लिया है और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

    ये भी पढ़ें- रामपुर में आजम खान और जया प्रदा के बीच मुकाबला, क्या हैं समीकरण

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+