लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन की जीत को लेकर मुलायम सिंह यादव ने कही ये बात

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार अभियान शनिवार शाम को थम गया। चौथे चरण की 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इस चरण में राज्य की 13 सीटों पर मतदान होना है जिनमें 12 पर बीजेपी का कब्जा है। इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, महागठबंधन को बहुमत मिलेगा। इसी बीच शनिवार शाम गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह से मुलाकात की।

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर भविष्यवाणी की

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर भविष्यवाणी की

शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि, महागठबंधन को बहुमत मिलेगा, ऐसा सभी का मानना है। हमें अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी। वहीं जब उनसे उनकी हेल्थ को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, आपको क्या लगता है, हमारे बारे में? हम स्वस्थ्य दिखाई दे रहे हैं ना। बता दें कि, शुक्रवार को मुलायम सिंह की अचनाक तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

चुनावी गहमागहमी के बीच मुलायम सिंह से मिले राजनाथ सिंह

इससे पहले चुनावी गहमागहमी के बीच गृहमंत्री और लखनऊ से बीजेपी के उम्मीदवार राजनाथ सिंह की मुलायम सिंह का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान राजनाथ ने मुलायम सिंह का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मुलाकात का सियासत से कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ के खिलाफ सपा ने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस की ओर से आचार्य प्रमोद कृष्णम लखनऊ से प्रत्याशी हैं।

29 अप्रैल को जिन 13 सीटों पर मतदान होना है

29 अप्रैल को जिन 13 सीटों पर मतदान होना है

चौथे चरण के नौ राज्यों में बीजेपी के लिए सबसे ज्यादा अहम उत्तर प्रदेश है। इस चरण में शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रीख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर में वोटिंग होनी है। 29 अप्रैल को जिन 13 सीटों पर मतदान होना है। इनमें से 12 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं जबकि खीरी लोकसभा सीट पर सपा के सांसद हैं। इस चरण में यूपी के कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+