VIDEO: केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलकर भावुक हुईं साध्वी प्रज्ञा, निकले आंसू

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सियासी गहमागहमी का दौर जारी है। कई लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं, हालांकि अभी भी तीन चरणों की वोटिंग बाकी है। ऐसे में इस बची हुई सीटों को लेकर जमकर पार्टियां और उनके नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर देखने को मिल रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उम्मीदवार हैं। साध्वी प्रज्ञा इस सीट पर जीत का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती हैं, ऐसे में सोमवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता उमा भारती से मुलाकात की है। जब दोनों नेताओं की मुलाकात हुई तो उस बेहद भावुक माहौल देखने को मिला। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा की आंखों से आंसू छलक पड़े।

उमा भारती से मुलाकात के दौरान भावुक हुईं साध्वी प्रज्ञा

उमा भारती से मुलाकात के दौरान भावुक हुईं साध्वी प्रज्ञा

ये मामला उस समय सामने आया जब सोमवार को भोपाल में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया। इसमें गाड़ी में बैठी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जब उमा भारती ने अपने गले से लगाया तो साध्वी प्रज्ञा भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।

साध्वी प्रज्ञा को गले लगाकर उमा भारती ने कराया चुप

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के भावुक होने पर दिग्गज भाजपा नेता उमा भारती उन्हें काफी देर तक अपने गले से लगाए रहीं और चुप कराने की कोशिश कीं। उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को ढांढस बंधाते हुए शांत कराया। हालांकि साध्वी प्रज्ञा के भावुक देखकर उमा भारती भी कुछ भावुक नजर आईं। साध्वी प्रज्ञा को शांत कराने के बाद उमा भारती कुछ देर उनके पास ही रहीं। इसी दौरान उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को पानी भी पिलाने के लिए कहा। मुलाकात के दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को प्रणाम भी किया।

मुलाकात के दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को किया प्रणाम

मुलाकात के दौरान उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को किया प्रणाम

बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होगा। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ पार्टी नेता दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव धमाकों में आरोपी हैं। उन्होंने हाल ही में भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी में शामिल हुई थीं। फिलहाल भोपाल सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

पढ़ें, भोपाल लोकसभा सीट का पूरा प्रोफाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+