पीएम मेरे परिवार के लिए नफरत रखें, मैं बदले में प्यार की ही बात करता रहूंगा: राहुल

पीएम मेरे परिवार के लिए आप जितनी नफरत दिखाओ, मैं बदले में प्यार की ही बात करूंगा: राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व पीएम राजीव गांधी पर बयान को लेकर एक फिर नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि मेरे मन में मोदी के लिए कोई बैर नहीं है, आप नफरत करो, मेरी तरफ से तो प्यार ही मिलेगा। राहुल ने कहा, मोदी जी देश पीएम हैं लेकिन एक शहीद व्यक्ति का अपमान करते हैं। आपके दिल में कितना भी क्रोध हो, आप मुझे, मेरे पिता, माता, दादा, दादी के बारे में जो चाहे कहो। आप मेरी तरफ नफरत फेंकोगे, बदले में मेरे दिल से सिर्फ प्यार जाएगा।

lok sabha elections 2019 rahul gandhi to narendra modi over rajiv gandhi

शनिवार को नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नामदार (राहुल गांधी) आपके (राहुल गांधी) पिताजी को देश में गाजेबाजे के साथ मिस्टर क्लीन के नाम से प्रचारित किया गया, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल भ्रष्टाचारी नंबर वन के तौर पर खत्म हुआ था। प्रधानमंत्री के इस बयान की विपक्षी दलों ने आलोचना की थी। राहुल गांधी ने इस पर कहा था कि आपका कर्म आपका इंतजार कर रहा है।

इसके बाद एक बार फिर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस क्यों नहीं राजीव गांधी के मान सम्मान पर ही चुनाव लड़ती। झारखंड के चाईबासा में मोदी ने कहा, मैं नामदार के परिवार और उनके रागदरबारियों, चेले चपाटों को चुनौती देता हूं। आज का चरण तो हो गया लेकिन बचे हुए दो चरण में, अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं। अगर आप में हिम्मत है कि उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव लड़िए। देखिए कैसा खेल होता है।

लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+