दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द होगा फैसला

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से अमेठी सीट पर दावेदारी करेंगे। इस बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि राहुल गांधी एक और सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष केरल की वायनाड सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस संबंध में अब राहुल गांधी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संकेत दिए कि वह केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, हालांकि इस पर फैसला जल्द लिया जाएगा।

राहुल बोले- अमेठी मेरी कर्मभूमि बनी रहेगी

राहुल बोले- अमेठी मेरी कर्मभूमि बनी रहेगी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि दो सीटों पर चुनाव लड़ने में कुछ भी असामान्य नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी भी दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने कहा कि कई पार्टियों के नेताओं ने एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है और उनके विषय में भी पार्टी जल्द फैसला करेगी। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेठी हमेशा उनकी 'कर्मभूमि' बनी रहेगी।

वायनाड से चुनाव लड़ने पर बोले राहुल- पार्टी जल्द लेगी फैसला

वायनाड से चुनाव लड़ने पर बोले राहुल- पार्टी जल्द लेगी फैसला

केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को कांग्रेस अध्यक्ष ने खारिज नहीं किया है। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कहा, अमेठी मेरी कर्मभूमि है और हमेशा रहेगी। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जो प्रेम, स्नेह और भावनाएं प्रकट की हैं उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।' वहीं कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भी राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले राहुल गांधी

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर क्या बोले राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "जहां तक प्रियंका गांधी का सवाल है तो यह फैसला उन्हें करना है कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं।" बता दें कि प्रियंका गांधी हाल ही में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट पर प्रचार के लिए पहुंची थीं, इसी दौरान उनसे कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि आप रायबरेली से चुनाव लड़ जाएं तो इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा था कि वाराणसी से लड़ जाऊं क्या? हालांकि, प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुले तौर पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

जब प्रियंका ने कहा- वाराणसी से लड़ जाऊं क्या?

जब प्रियंका ने कहा- वाराणसी से लड़ जाऊं क्या?

बता दें कि खुद के चुनाव लड़ने पर प्रियंका गांधी ने ये जरूर कहा कि, अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि चुनाव लड़ेंगी या नहीं, लेकिन अगर पार्टी कहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगी। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने यूपी में अपना दूसरा दौरा शुरू किया। इस दौरान वह अमेठी पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने कहा कि इस बार मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी है, लिहाजा इस बार यहां उतना समय नहीं दे पाऊंगी। खुद मेरी इच्छा है कि पार्टी के लिए काम करूं क्योंकि संगठन के लिए बहुत काम है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी पार्टी कहेगी तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+