प्रियंका गांधी का अयोध्या में रोड-शो, बोलीं- मनरेगा को बंद करना चाहती है मोदी सरकार

अयोध्या। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंची हैं। रायबरेली से सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंची प्रियंका गांधी ने यहां रोड शो किया और छोटी-छोटी सभाओं संबोधित किया। प्रियंका का रोड शो यहां कई प्रमुख रास्तों से होकर गुजरा। प्रियंका ने इस दौरान लगातार भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया तो कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए अपील की।

 कई जगह लगाई चौपाल

कई जगह लगाई चौपाल

अयोध्या में प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभाएं की और सियासी चौपाल लगाकर महिलाओं से मिलीं। स्कूली बच्चों से भी उन्होंने बातचीत की। कुमारगंज में प्रियंका महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर बैठीं और देर तक उनकी समस्याएं सुनीं और सवालों के जवाब दिए। इस दौरान गांधी ने फैजाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री को जिताने की भी अपील की।

मोदी सरकार में जनता असहाय

मोदी सरकार में जनता असहाय

अयोध्या के आदिलपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठे प्रचार पर टिकी है। जनता की तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं है। मनरेगा किसानों को 6-6 महीने तक पैसा नहीं मिल रहा है। मनरेगा को बंद करने की कोशिश की जा रही है।

मोदी के पास इस देश के लिए समय नहीं: प्रियंका

मोदी के पास इस देश के लिए समय नहीं: प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी पांच साल तक दुनियाभर के नेताओं के गले लगाते रहे लेकिन इस देश के लोगों से मिलने का समय नहीं उन्हें नहीं मिल सका। वो अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के गांवों में लोगों से मिलने नहीं गए। प्रियंका ने यहां कहा, नेता जब आपके पास आए तो उसे आपसे घबराहट होनी चाहिए न कि आपको। आप सवाल नहीं करते, इसीलिए तो आज नेता जनता की परवाह नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+