'मैं मां हूं, किसी को गलत नहीं सिखाऊंगी' बच्चों के वीडियो पर प्रियंका का ईरानी को जवाब

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने अपनी मौजूदगी में बच्चों के आपत्तिजनक नारे लगाने का वीडियो वायरल होने पर कहा है कि वो एक मां हैं, वह किसी बच्चे को कभी गलत बात नहीं सिखा सकतीं। इस वीडियो पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि अच्छे संस्कार वाले परिवारों को चाहिए कि वो अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखना चाहिए। जिस पर प्रियंका ने जवाब दिया है।

मैं मां हूं, किसी को गलत नहीं सिखाऊंगी बच्चों के वीडियो पर प्रियंका का ईरानी को जवाब

प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी से एक बातचीत में कहा, वीडियो को जिस तरह एडिट करके चलाया जा रहा है, उससे सच का पता नहीं चलेगा। पूरा वीडियो देखिए तो समझ में आएगा कि मैंने बच्चों से क्या कहा। मैंने कुछ बच्चों को इकट्ठा देखा तो मैं रुक गई, वो नारे लगाने लगे लेकिन जब उन्होंने गलत भाषा बोली तो मैंने उन्हें टोका और ऐसा करने से रोककर फिर प्रचार के लिए निकल गई। गांधी ने कहा कि मैं एक मां हूं मैंने दो बच्चों की परवरिश की है, मैं कैसे किसी बच्चे को गाली देने को कह सकती हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का ये वीडियो बुधवार को सामने आया था। वीडियो अमेठी के तिलोई गांव का है, जहां प्रियंका गांधी जनसंपर्क कर रही थीं। वीडियो में कुछ बच्चे प्रियंका के सामने चौकीदार चोर है नारे लगा रहे थे, जिसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर नीम का पत्ता कड़वा है, का आपत्तिजनक नारा भी लगा दिया। इस पर प्रियंका गांधी ने बच्चों को ऐसा करने से रोकते हुए कहा कि नहीं ये नारा नहीं, ये अच्छा नहीं लगता।

अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार हैं, जिनके प्रचार के लिए प्रियंका पहुंची थीं। वहीं भाजपा से यहां स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्मृति ईरानी और खई भाजपा नेताओं ने प्रियंका को निशाना बनाया है।

वीडियो को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी प्रियंका गांधी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने चुनाव आयोग से पूछा है कि इस मामले में बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। वीडियो में दिख रहे और नारा लगाने वाले बच्चों के नाम और पते मांगे गए हैं और यह भी पूछा गया है कि उन बच्चों को वहां कैसे लाया गया था।

पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+