प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अपील, पहले मतदान, फिर जलपान!

नई दिल्ली। आज देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। पीएम ने अपील की है कि आप सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें। अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान!

modi

आपको बता दें कि आज देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन 91 लोकसभा सीटों में 8 सीटें उत्तर प्रदेश, 4 सीटें बिहार और 7 सीटें महाराष्ट्र की भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश की 25 और तेलंगाना की 17 सीटें हैं। इनके अलावा उत्तराखंड की 5, छत्तीसगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 2, अरुणाचल की 2, असम की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और लक्षद्वीप की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे है। ।

बता दें कि पहले चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर पोलिंग बूथ पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। आपको बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होगा। चुनाव का दूसरा चऱण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण29 अप्रैल, पांचवा चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई और सातवां चरण 19 मई को संपन्न होगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+