प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में आए बाबा रामदेव, बोले- जेल में मिली प्रताड़ना से हुआ उन्‍हें कैंसर

Recommended Video

    Baba Ramdev ने बताया क्यों Sadhvi Pragya Thakur को हुआ Cancer ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। योगगुरु बाबा रामदेव ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि महज संदेह के आधार पर उन्हें नौ साल तक गिरफ्तार कर जेल के अंदर रखा गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया, जैसे वह कोई आतंकवादी हैं। पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि "यह गुनाह की पराकाष्ठा थी। आपने सिर्फ संदेह के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया और नौ सालों तक उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। उन्हें जिस तनाव से गुजरना पड़ा उससे वह शारीरिक रूप से कमजोर और कैंसर से प्रभावित हो गईं। वह आतंकवादी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी महिला हैं।

    प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में आए बाबा रामदेव, बोले- जेल में मिली प्रताड़ना से हुआ उन्‍हें कैंसर

    बाबा रामदेव ने यहां मुंबई एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे को लेकर दिए प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भी सफाई दे डाली। उन्होंने कहा कि हमें महिला के प्रति कुछ संवेदना दिखानी चाहिए। उसकी कड़वाहट को समझना चाहिए। इसी की वजह से उन्होंने ऐसा बयान दिया होगा। मालेगांव बम धमाकों की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि हेमंत करकरे की मौत उनके 'शाप' के चलते हुई।

    रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री का एजेंडा केवल देश है। प्रधानमंत्री का एजेंडा भारत को महाशक्ति बनाने का है, जिसके लिए वह रोजाना 16-20 घंटे काम कर रहे हैं।" योग गुरु ने कहा, "यह लोकसभा चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। अगले 20-25 वषों में भारत कैसा हो, इस चुनाव से तय होगा। देश में सामाजिक, आर्थिक बदलाव यह चुनाव तय करेगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+