Lok Sabha Elections 2019: पकौड़ा और भगौड़ा को लेकर पीएम मोदी पर सिद्धू ने बोला जोरदार हमला, जानिए क्‍या कहा

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। एनडीटीवी चैनल से खास बातचीत में सिद्धू ने कहा कि मोदी हमेशा सवालों से भागते रहे हैं आने वाले वक्‍त में वो इसी लिए जाने जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो योजनाओं के लिए जाने जाएंगे। एक युवाओं के लिए पकौड़ा स्कीम और दूसरा भगौड़ा स्कीम। आपको बता दें कि तीन साल पहले सिद्धू बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए थे। उसके बाद से ही वो पीएम मोदी के कट्टर आलोचकों में से एक हैं। पीएम मोदी पर व्‍यक्तिगत हमला करने को लेकर चुनाव आयोग ने सिद्धू को नोटिस भी दे चुका है।

Lok Sabha Elections 2019: पकौड़ा और भगौड़ा को लेकर पीएम मोदी पर सिद्धू ने बोला जोरदार हमला, जानिए क्‍या कहा

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केवल सत्ता में मौजूद लोग ही जवाबदेह हैं और उनसे ही सवाल पूछे जाते हैं। "जो सत्ता में नहीं हैं वे सवालों के जवाब नहीं दे सकते, क्योंकि वे फैसले लेने वाले नहीं हैं। लेकिन यहां हर बार सरकार ही सवाल पूछती है।" इस चुनाव में भाजपा का ध्यान राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "सरकार लोगों का ध्यान मुददों से भटकाने की कोशिश कर रही है"।

जो आडवाणी का नहीं हुआ वो देश का क्‍या होगा

नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के तिलकनगर इलाके में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जो व्यक्ति लालकृष्ण आडवाणी का नहीं हुआ, वो देश का कैसे हो सकता है। सिद्धू ने इसके अलावा ये भी कहा कि कुछ मोदी भाग गए हैं और एक झूठ बोल रहा है। सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि मोदी आया तो न्यूज खत्म, व्यापार खत्म और इस बार आया तो हिंदुस्तान खत्म। इसलिए अबकी बार, बस कर यार। आपको बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी नरेंद्र मोदी की आलोचना करती रही है। हाल ही में राहुल गांधी ने हरियाणा के भिवानी में एक रैली से पीएम मोदी को बॉक्सर बताते हुए कहा था कि उन्होंने अपने कोच लालकृष्ण आडवाणी को पंच मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+