वाराणसी से चुनाव मैदान में क्यों नहीं उतरीं प्रियंका गांधी, दिग्गज कांग्रेस नेता ने बताई वजह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में लगातार ऐसी अटकलें लग रही थीं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है, हालांकि गुरुवार को इस पर सस्पेंस खत्म हो गया। कांग्रेस ने वाराणसी लोकसभा सीट से अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर से उम्मीदवार बनाया है। अजय राय को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सवाल उठे आखिर प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से क्यों नहीं उतारा गया, इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने प्रतिक्रिया दी है। सैम पित्रोदा ने बताया कि यह फैसला प्रियंका गांधी का था।

पित्रोदा ने कहा- वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला खुद प्रियंका गांधी का था

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, "वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला खुद प्रियंका गांधी का था। उनकी कई दूसरी जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने सोचा कि एक सीट पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय उन्हें कई दूसरे काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो उनके हाथ में है। इसलिए ये फैसला उनका था और उन्होंने यह निर्णय लिया।"

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर राजीव शुक्ला की अलग टिप्पणी

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर राजीव शुक्ला की अलग टिप्पणी

हालांकि, प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की टिप्पणी बिल्कुल अलग रही। उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से चुनाव नहीं लड़ाने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का था। प्रियंका गांधी तो वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार नजर आ रही थीं। कई बार उन्होंने इस ओर इशारा भी किया था, हालांकि उन्होंने आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा गया था। प्रियंका गांधी ने अपनी राय से पार्टी अध्यक्ष को अवगत करा दिया था, लेकिन राहुल गांधी ने वाराणसी में पार्टी के नेता अजय राय के काम को देखते हुए उन्हें ही चुनाव लड़ने का मौका दिया।"

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को उतारा

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को उतारा

बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर अमेठी और रायबरेली पहुंचीं थीं, इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी कहेगी तो वो वाराणसी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। देश की जनता दुखी है, उत्पीड़ीत महसूस कर रही है। लोग अब परिवर्तन चाहते हैं। ये कोई पहली बार नहीं था इससे पहले भी एक बार कार्यकर्ताओं के बीच उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया था तब प्रियंका गांधी ने कहा था कि 'वाराणसी से लड़ना कैसा रहेगा?'।

पढ़ें, वाराणसी लोकसभा सीट का पूरा प्रोफाइल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+