राहुल से मुलाकात के बाद दूर हुई सिद्धू की नाराजगी, 40 दिन तक करेंगे धुआंधार प्रचार

Recommended Video

    Congress से नाराज़ चल रहे Navjot Singh Sidhu को Rahul Gandhi ने दी बड़ी Responsibility | वनइंड़िया

    नई दिल्ली। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार (10 अप्रैल) से कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू करेंगे। बीते कुछ समय से उनकी कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी की बात सामने आ रही थी। बीते कई चुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे सिद्धू लोकसभा चुनाव में सक्रिय नहीं दिख रहे थे। राहुल गांधी और अहमद पटेल से मुलाकात के बाद अब उन्होंने प्रचार में जुटने की बात कही है।

    राहुल गांधी और पटेल से हुई मुलाकात

    नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रविवार को पार्टी के सीनियर नेता अहमद पटेल से मुलाकात करने के बाद प्रचार में जुटने की बात कही है। सिद्धू ने रविवार को ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उनसे लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने को कहा है। सिद्धू ने लिखा 'कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात हुई. उन्होंने मुझे निर्देश दिया कि प्रचार करूं और कार्यक्रम के ब्यौरे के लिए अहमद पटेल से मिलूं. प्रचार 10 अप्रैल से शुरू होगा और 40 दिन तक चलेगा।'

     पत्नी का टिकट कटने के बाद कांग्रेस के कार्यक्रमों से थे दूर

    पत्नी का टिकट कटने के बाद कांग्रेस के कार्यक्रमों से थे दूर

    नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से टिकट मांग रही थीं, उन्होंने खुलकर अपनी इच्छा का इजहार भी किया था। कांग्रेस ने नवजोत को टिकट ना देकर पवन बंसल को उम्मीदवार बनाया। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू की पुरानी सीट अमृतसर से भी पार्टी ने गुरजीत सिंह ओजला को टिकट दे दिया। जिसके बाद सिद्धू की नाराजगी की बातें सामने आईं।

     अमरिंदर सिंह से तनातनी की भी थी चर्चा

    अमरिंदर सिंह से तनातनी की भी थी चर्चा

    नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी रिश्ते सहज ना होने की बात सामने आई थी। पाकिस्तान के साथ तनाव के समय भी दोनो नेताओं के बयान अलग-अलग थे। देश में 11 अप्रैल से 17वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव होने हैं। पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+