गुजरात में बोले मोदी- कांग्रेस गरीब बच्चों के मुंह से निवाला, गर्भवती महिलाओं का पैसा लूट रही

जूनागढ़ में बोले मोदी- कांग्रेस गरीब बच्चों के मुंह से निवाला, गर्भवती महिलाओं का पैसा लूट रही

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक मोदी ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस का इतिहास घोटालों से भरा पड़ा है, ये पार्टी जब भी सत्ता में आई तभी इसने घपले किए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस गरीब बच्चों के मुंह से निवाला छीनकर के अपने नेताओं का पेट भर रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गए पैसे को लूट रही है।

 मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने नया एटीएम बनाया: मोदी

मध्य प्रदेश को कांग्रेस ने नया एटीएम बनाया: मोदी

नरेंद्र मोदी ने कहा, सबूतों के साथ कांग्रेस का एक नया घोटाला सामने आया है और वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला। आप मीडिया में देख रहे हैं कि कैसे कांग्रेस के नेताओं के पास बोरा भर-भर के नोट मिल रहे हैं। कांग्रेस ने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है।

 सरदार पटेल पहले पीएम होते तो बहुत आगे होता जूनागढ़

सरदार पटेल पहले पीएम होते तो बहुत आगे होता जूनागढ़

नरेंद्र मोदी ने यहां कहा कि सोचिये अगर सरदार साहब न होते तो जूनागढ़ कहां होता। कांग्रेस आज सरदार पटेल के सपनों के साथ-साथ हर हिंदुस्तानी की भावना को चोट पहुंचा रही है। ये वही कांग्रेस है जिसे सरदार पटेल ने अपने पुरुषार्थ से सींचा, क्या जूनागढ़ और सोमनाथ का व्यक्ति सरदार साहब को भूल सकता है?

 विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं

विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं

मोदी ने यहां कहा, विपक्ष के दलों के पास मोदी हटाओ के सिवाय इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस के टेप रिकॉर्डर पर दिन पर एक ही गाना बजता है- मोदी हटाओ। मोदी जब आतंकवाद हटाने की बात करता है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को हटाने की बात करते हैं। ऐसी कोई गाली नहीं जो इन्होंने आपके इस बेटे को न दी है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+