निरहुआ के सपने में आए मुलायम और अखिलेश के बारे में कहा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान है, इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे। आखिरी फेज की वोटिंग से पहले शुक्रवार को सभी प्रमुख सियासी दलों ने जमकर चुनाव प्रचार किया। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भारतीय जनता पार्टी का सीधा मुकाबला सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन से है। साथ ही कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दल भी मैदान में हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य में सत्ता संभाल रही बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर वोट मांगे। इस दौरान आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने बलिया में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान जहां उन्होंने बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे, साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव उनके सपनों में आए थे। इस दौरान उन्होंने क्या कहा, भाजपा नेता ने ये भी बताया।

सपने में मुलायम ने क्या कहा, निरहुआ ने बताया

सपने में मुलायम ने क्या कहा, निरहुआ ने बताया

बलिया के सलेमपुर में चुनाव प्रचार के दौरान दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कहा, "मेरे सपने में मुलायम सिंह यादव आए। तुम्हारा अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ना सही है, वो मेरी बात ही नहीं सुनता है। मेरे लाख मना करने के बाद भी उन्होंने मायावती की पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। यही नहीं बीजेपी उम्मीदवार ने आगे कहा कि 23 मई को देश की जनता सभी मोदी विरोधियों को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता चुनाव हार चुके हैं।

'अखिलेश हमारे बड़े भाई हैं, जो बिरादरी को लेकर खड़े हैं'

'अखिलेश हमारे बड़े भाई हैं, जो बिरादरी को लेकर खड़े हैं'

बलिया में जनसभा में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उनके आजमगढ़ से चुनाव लड़ने पर कहा कि वो अपने पिता की कुर्सी और सीट दोनों ही छीन चुके हैं। हालांकि उन्होंने बीच में अखिलेश यादव के समर्थन में भी कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश हमारे बड़े भाई हैं, जो बिरादरी को लेकर खड़े हैं और संगठन की बात करते हैं। हालांकि उन्होंने महागठबंधन के अस्तित्व सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनाव के बाद सपा-बसपा महागठबंधन टूट जाएगा।

अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से उम्मीदवार हैं निरहुआ

अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से उम्मीदवार हैं निरहुआ

निरहुआ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वजह से देश हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है, ऐसे में उन्होंने लोगों से पीएम मोदी को वोट करने की अपील की। घोटालेबाज पीएम मोदी से घबरा गए हैं। निरहुआ ने संबोधन के दौरान भोजपुरी में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आप कहीं भी हों और किसी भी भाषा में लिखें-पढ़ें लेकिन बातचीत भोजपुरी में ही करें। बता दें कि निरहुआ आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। आजमगढ़ में छठे फेज में वोटिंग संपन्न हो चुकी है।

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+