Live: ममता बनर्जी की बायोपिक बाघिनी पर विवाद, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए प्रचार थम चुका है। 18 अप्रैल को 11 राज्यों की 95 सीटों पर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। उत्तर प्रदेश की 8 सीटों अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना पर भी कल मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत आज प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र और गुजरात दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र के बाद प्रधानमंत्री गुजरात जाएंगे। वे हिम्मतनगर, सुरेंद्रनगर और आणंद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट
LIVE Feed
गोरखपुर से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन बोले- महिलाओं पर क्या अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है! जया प्रदा जी हमारी इंडस्ट्री में एक सीनियर हैं, हम उनका बहुत सम्मान करते हैं। सिर्फ इसलिए कि वह चुनाव लड़ने के लिए रामपुर आई हैं, आप उन पर टिप्पणी करेंगे? चुनाव के दौरान गरिमा बनाए रखी जानी चाहिए
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications