Live: एटा में बोले पीएम मोदी- 23 मई को टूट जाएगी सपा-बसपा की दोस्ती
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मंगलवार (23 अप्रैल) को वोटिंग होगी। 15 राज्यों की 116 सीटों पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होंगे। जबकि तीसरे चरण में केरल में मतदान से पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगी, जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट
LIVE Feed
केरल के अरीकोड में प्रियंका गांधी ने कहा, "बहुत कम लोग ही जानते हैं, कि मेरी दादी वर्ल्ड कप सॉकर देखा करती थीं। 1982 में हम फाइनल देख रहे थे, मैंने उनसे पूछा, 'आप किसके लिए चीयर कर रही हो?' उन्होंने कहा, 'भारत नहीं खेल रहा है इसलिए मैं इटली को चीयर कर रही हूं।' मेरे बेटे और राहुल गांधी बड़े फुटबॉल प्रशंसक हैं।"
एटा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक दोस्ती यूपी विधानसभा के चुनाव के समय भी हुई थी। चुनाव खत्म हुआ, दोस्ती भी खत्म हो गई, दुश्मनी में बदल गई। अब एक दोस्ती फिर हुई है, लेकिन इसके टूटने की तारीख भी तय है। आपको टूटने की तारीफ बताऊं? 23 मई को ये फर्जी दोस्ती फिर से टूट जाएगी।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications